{"_id":"581a26664f1c1bad31436f08","slug":"giving-shabby-culvert-courting-disaster","type":"story","status":"publish","title_hn":"जर्जर पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जर्जर पुलिया दे रही दुर्घटना को दावत
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
Updated Wed, 02 Nov 2016 11:16 PM IST
विज्ञापन
जर्जर पुलिया
- फोटो : अंबरीश मिश्रा
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खलीलाबाद-मेंहदावल मार्ग पर तुलसीपुर गांव स्थित दशकों पुराना यह पुलिया जर्जर हालत में है। राज्यमार्ग का दर्जा प्राप्त यह खस्ताहाल पुलिया दुर्घटना को दावत दे रही है। निर्माण के नाम पर पीडब्लूडी द्वारा बार-बार इसकी मरम्मत करके खानापूर्ति कर दी जाती है। ग्रामीणों ने बताया कि शीघ्र ही पुलिया का निर्माण नहीं कराया गया तो कभी भी इस क्षतिग्रस्त पुलिया से दुर्घटना घट सकती है।
करीब सात दशक पूर्व बनी तुलसीपुर की पुलिया बदहाल है। इसके निर्माण को लेकर कई बार ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों को सूचित किया, किंतु निर्माण के नाम पर बस खानापूरी हो रही है। नतीजतन कुछ ही दिनों में पुलिया बदहाल हो जा रही है। रामलखन, शिवकुमार, मिठाई लाल, नरेश चंद, शिवदास, प्रेमचंद, दयाराम ने कहा कि पुलिया की बदहाली से मार्ग अक्सर बंद हो जाता है। नेपाल, नौतनवा, आनंदनगर, महराजगंज को जाने के लिए यह एक मात्र रास्ता है। इससे राहगीरों को बहुत मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। इसी रास्ते से जनपद व तहसील स्तरीय अधिकारी रोजाना गुजरते है। ग्रामीणों ने कहा कि हाल ही में सेतु निगम के अध्यक्ष पद से क्षेत्रीय विधायक को नवाजा गया है। ब्रिज निगम अध्यक्ष बनने से लोगों में क्षेत्र के दर्जनों पुल व पुलियों के निर्माण को लेकर आस जगी थी, किंतु जर्जर पुलिया के निर्माण के प्रति प्रशासनिक उदासीनता पर लोगों ने निराशा जताई है। क्षेत्रीय लोगों ने जिलाधिकारी से इस बेहद महत्वपूर्ण पुलिया को मरम्मत की बजाय नई पुलिया का निर्माण कराने की मांग की है।