{"_id":"64dd28167deb8717860146b6","slug":"give-vitamin-a-supplements-to-children-to-save-them-from-malnutrition-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-1633-2023-08-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ''बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विटामिट-ए की खुराक पिलाएं''","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ''बच्चों को कुपोषण से बचाने के लिए विटामिट-ए की खुराक पिलाएं''
Thu, 17 Aug 2023 01:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Thu, 17 Aug 2023 01:18 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद सीएचसी में बच्चे को बिटामिन ए का घोल पिलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ करते डीएम।
- राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य पोषण माह का हुआ शुभारंभ
-डीएम ने बच्चों को विटामिन-ए एक की खुराक पिलाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। बच्चों को कुपोषण के साथ ही कई अन्य बीमारियों से बचाने के लिए बुधवार को राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य पोषण माह का शुभारंभ सीएचसी खलीलाबाद से किया गया। डीएम संदीप कुमार ने बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाई। उन्होंने अभियान में लगे सभी कर्मियों को बेहतर कार्य करने का निर्देश दिया।
डीएम संदीप कुमार ने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। इनकी बेहतर देखभाल करना हम सबकी जिम्मेदारी है। इसलिए बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण पर विशेष ध्यान देना चाहिए। इस अभियान में सभी नौ माह से पांच वर्ष तक बच्चों को विटामिन-ए की खुराक जरूर पिलाएं जिससे उन्हें कमजोरी और कुपोषण से बचाया जा सके।
सीएमओ डॉ अनिरूद्ध सिंह ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग बच्चों की प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में जुट गया है। बुधवार से जिले के सभी सरकारी अस्पतालों में बाल पोषण माह का शुभारंभ किया गया। बृहस्पतिवार से एएनएम एवं आशा घर-घर जाकर बच्चों को विटामिन-ए की खुराक पिलाएंगी और विभिन्न बीमारियों के टीके भी लगाएंगी। उन्होंने अभिभावकों से अपील किया कि जिनके बच्चों ने विटामिन-ए की खुराक अब तक नहीं ली है उन्हें इस बार किसी भी हालत में विटामिन-ए की खुराक अवश्य पिलाएं।
विज्ञापन
इस मौके पर जिला क्षय रोग नियत्रण अधिकारी डॉ एस डी ओझा, जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ वी के सोनी, डिप्टी सीएमओ डॉ शैलेन्द्र सिंह, डॉ सोहन गुप्ता, अधीक्षक डॉ राधेश्याम यादव, बीपीएम अभय त्रिपाठी, बीसीपीएम महेंद्र त्रिपाठी, रितेश सिंह पुनीत निगम समेत अन्य मौजूद रहे।