फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   give priority in samagra villeges for developement work

‘समग्र गांवों में प्राथमिकता से कार्य कराएं’

Wed, 20 Jan 2016 10:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर
अमर उजाला ब्यूरो/ संतकबीरनगर Updated Wed, 20 Jan 2016 10:31 PM IST
विज्ञापन
जिले के नोडल अफसर एवं गन्ना आयुक्त अजय कुमार सिंह ने बुधवार को कलेक्ट्रेट में अफसरों के साथ बैठक कर 75 बिंदुओं की समीक्षा की। शासन से संचालित योजनाओं का हाल जाना। सड़क सुरक्षा, किसानों की समस्याओं के साथ विकास की योजनाओं को गति देने पर जोर दिया।
विज्ञापन



नोडल अफसर ने आईजी स्टांप से लंबित स्टांपवाद की जानकारी मांगी तो उन्होंने 108 मामले लंबित होना बताया। समाधान योजना का जिक्र करते हुए छह लाख की वसूली किए जाने की बात कही। सबसे पुराने मामले को चिह्नित कर समाधान योजना में निस्तारित कराने के साथ शासन की मंशा के अनुरूप कार्य किए जाने की जरूरत जताई।
विज्ञापन


वाणिज्य कर, मनोरंजन विभाग, एआरटीओ ,आबकारी, बिजली विभाग के अधिकारियों से निर्धारित लक्ष्य और रकम की वसूली की जानकारी हासिल की। आगे निर्देश दिया कि वह कार्य योजना बना कर डीएम को प्रेषित करें। ताकि यह पता चले कि किस-किस मद से कितनी वसूली हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 लोहिया गांवों में विद्युतीकरण कार्य तेजी से कराने के साथ संपर्क मार्ग, सड़क, आंगनबाड़ी केंद्र और आवास, शौचालय आदि का अधूरा निर्माण कार्य शीघ्र कराने कराने का निर्देश दिया।

 एआरटीओ अंकिता शुक्ला ने कैश कार्यालय में रखने पर असुरक्षा की भावना व्यक्त की तो नोडल अफसर ने रकम को थाने के लॉक में जमा करा कर जरूरत पर वापस लेने की सलाह दी। सीसी रोड और आरसीसी के निर्माण में गुणवत्ता पर विशेष ख्याल रखने की हिदायत दी।

 शौचालय निर्माण में कार्यदायी संस्था के बारे में शासनादेश को ठीक प्रकार से देख लेने और फिर उसी के अनुरूप कार्य कराने को कहा। शौचालय मानक के अनुरूप बने और उसकी उपयोगिता हो, यह भी ध्यान रखने की जरूरत है। विधवा, विकलांग, वृद्धावस्था और समाजवादी पेंशन की पात्रता की जांच कराने की जरूरत जताई।

 सड़क सुरक्षा के मुद़दे के पर अभियंता केे निर्देश दिया कि उनकी टीम कैमरे के साथ जाए और यह देखे कि कहां-कहां स्पीड ब्रेकर ठीक नहीं हैं, कहां सड़क पर पेड़ की टहनियां लटक रही हैं। गांवों में जो कुएं खुले हो या फिर बोरवेल बने हों, ऐसी जगहों को चिह्नित कराने के लिए हलका लेखपाल, सेक्रेटरी और थाने के बीट सिपाही लगाए जाएं।


 ताकि कुएं को ढंकवा कर सुरक्षा के उपाय हो सकें। हादसों को रोकने के लिए वाहनों पर रिफ्लेक्टर लगवाए जाएं। इसमें गन्ना विभाग के अफसर भी जोर दे कि तौल केंद्र पर जो भी वाहन पहुंचे, उनमें रिफ्लेक्टर अवश्य लगवाएं। पुलिस की मदद से एआरटीओ भी इस पर ध्यान दें।

 इस दौरान डीएम डॉक्टर सरोज कुमार, एसपी वीपी श्रीवास्तव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट रमेश रंजन, सीडीओ लालजी यादव, एडीएम केपी यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed