फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Girls were made aware of safety issues.

Sant Kabir Nagar News: बालिकाओं को सुरक्षा के प्रति किया जागरूक

Wed, 14 Jan 2026 01:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 14 Jan 2026 01:10 AM IST
विज्ञापन
Girls were made aware of safety issues.
संतकबीरनगर। मिशन शक्ति के तहत मंगलवार को विभिन्न स्थानों पर महिलाओं व बालिकाओं को जागरूक करने के लिए अभियान चलाया गया। महिला बीट अधिकारियों ने ग्राम चौपाल का आयोजन कर उन्हें सुरक्षा के लिए जागरूक किया। इसके साथ ही उनके बीच सुरक्षा से संबंधित हेल्पलाइन नंबर की जानकारी देकर पंपलेट भी वितरित किया।
विज्ञापन

एंटी रोमियो टीम ने बाजार, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर बालिकाओं, महिलाओं एवं आमजन को सुरक्षा की जानकारी दी। साथ ही महिलाओं के प्रति अपराधों की रोकथाम व उनके अधिकारों की रक्षा एवं आत्मरक्षा के उपायों के संबंध में विस्तार से जानकारी प्रदान की। प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, बाल सहायता नंबर 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा cybercrime.gov.in पोर्टल के उपयोग के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के वार्ड नंबर 20 व ग्राम कसैला, दुधारा के पचदेउरा, महिला थाना ने शहर के तितौवा व समय माता मंदिर, धनघटा के नेतवापुर, चपरापूर्वी व बिड़हरघाट, महुली थाना के कस्बा महुली, मेंहदावल थाना के ग्राम नई बाजार, अंजहिया, पश्चिम टोला व बीमापार, बखिरा के कदमा, बेलहरकला के ग्राम गनवरिया और धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के भुलकी व केचुंआखोर में महिलाओं, बालिकाओं को जागरूक किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed