{"_id":"684c713c8f84e2e6870fb464","slug":"girls-of-government-secondary-schools-will-learn-self-defense-techniques-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-134060-2025-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: राजकीय माध्यमिक विद्यालयों की छात्राएं सीखेंगी आत्मरक्षा के गुर
Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 14 Jun 2025 12:13 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। जिले के राजकीय माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्राओं को मार्शल आर्ट का प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे वह विषम परिस्थितियों में मनचलों को सबक द सिखाकर अपनी रक्षा कर सकेंगी। साथ ही जरूरतमंदों की मदद भी कर सकेंगी। विद्यालयों में हर रोज 40 मिनट तक प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके लिए राजकीय स्कूलों में ट्रेनर तैनात किए जाएंगे।
जिले में 20 राजकीय माध्यमिक विद्यालय हैं। स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां चल रही है। एक जुलाई से स्कूल खुलेगा। छात्राओं को शिक्षा के साथ मार्शल आर्ट के बारे में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जुलाई महीने से रानी लक्ष्मीबाई आत्मरक्षा प्रशिक्षण की शुरूआत की जाएगी। प्रशिक्षण के दौरान लापरवाही न हो, इसके लिए जिला स्तर पर समिति गठित की जाएगी। समिति में अध्यक्ष डीएम और सचिव डीआईओएस होंगे। अधिकारियों की मानें तो जुलाई से शुरू होने वाला प्रशिक्षण तीन महीने तक चलेगा।
छात्राओं को जूड़ो कराटे आदि की ट्रेनिंग देकर पास में मौजूद संसाधन, जैसे पेन, पेंसिल, हेयर पिन, क्लचर, कंघा, नेल कटर, कड़ा, अंगूठी, बेल्ट, दुपट्टा, पानी की बोतल, ज्योमेट्री बॉक्स, ब्लेड, पेपर कटर, चाकू स्प्रे आदि का बेहतर उपयोग कर आत्मरक्षा करना बताया जाएगा। इस बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक हरिशचंद नाथ का कहना है कि जुलाई से प्रशिक्षण शुरू किए जाने की प्रक्रिया चल रही है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -
प्रशिक्षण में सिखेंगे
- पंच और मुक्का मारने को तरीका।
- किक और पैर से प्रहार करना।
- थ्रो फेंकने के प्रकार और तरीके।
- लुढ़कने का व्यायाम करना।
-पछाड़ और गिराने के तरीके।