{"_id":"6920ba9ce2848f99bf079028","slug":"girl-students-took-a-pledge-for-a-tobacco-free-life-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1040-141636-2025-11-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: छात्राओं ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: छात्राओं ने ली तंबाकू मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा
Sat, 22 Nov 2025 12:46 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 22 Nov 2025 12:46 AM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय आश्रम पद्धति बालिका इंटर कॉलेज चकदही में तंबाकू नियंत्रण और ओरल हेल्थ पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। 200 छात्राओं ने तंबाकू मुक्त जीवन की प्रतिज्ञा ली।
मुख्य वक्ता डेंटल सर्जन डॉ. सुश्रेया त्रिपाठी ने उद्देश्यों और महत्व के बारे में जानकारी दी। उन्होंने कहा कि तंबाकू के सेवन से स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचता है। कैंसर, हृदय रोग और मुख रोग हो सकते हैं। ऐसे में लोगों को इसके प्रति जागरूक करने की जरूरत है। इस दौरान एक प्रश्न-उत्तर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें विद्या दूबे को प्रथम, मुस्कान को द्वितीय, आरुषि को तृतीय स्थान प्राप्त हुआ। इस अवसर पर नर्सिंग ऑफिसर हरिओम सिंह, काउंसलर कुलदीप पासवान आदि मौजूद रहे। संवाद