{"_id":"62f0030b7e187c4cae2d334e","slug":"girl-molesting-khalilabad-news-gkp446402280","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालिका से छेड़खानी, विरोध पर थप्पड़ मारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालिका से छेड़खानी, विरोध पर थप्पड़ मारा
विज्ञापन

मुंह दबाकर बालिका को छत पर उठा ले गया था आरोपी
शोर मचाने पर दी जानमाल की धमकी
संतकबीरनगर। महुली क्षेत्र की रहने वाली एक बालिका के साथ युवक ने गलत काम करने की कोशिश की। विरोध पर बालिका को थप्पड़ जड़ दिया। शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी दी। रविवार को पुलिस ने आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज किया।
पीड़ित पिता का आरोप है कि छह अगस्त को वह काम पर गया था। देर शाम घर लौटे तो पता चला कि नौ वर्षीय बेटी पुराने मकान से नए घर की तरफ आ रही थी। रास्ते में आरोपी युवक ने उसकी बेटी का मुंह दबाकर गलत काम करने की नीयत से अपने छत पर उठा ले गया। किसी तरह बेटी वहां से जान बचा कर भागी।
रोने की आवाज सुनकर मां मौके पर पहुंच गई। बेटी ने मां को घटना की जानकारी दी। उसके बाद मौके भीड़ जुट गई। आरोपी अपने घर में कमरा बंद कर छिप गया। पीड़ित पिता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। एसओ रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट के तहत केस दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही आरोपी को पकड़ लिया जाएगा।
विज्ञापन
...
कोचिंग से आ रही किशोरी से छेड़खानी
बखिरा। रविवार को कोचिंग से लौट रही एक किशोरी से कुछ मनचले युवकों ने छेड़खानी की। पीड़ित किशोरी के परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के एक गांव की किशोरी कोचिंग से घर जा रही थी। बखिरा चौराहे पर कुछ लड़के फब्तियां कसते हुए किशोरी से अश्लील हरकत करने लगे। मौके पर मौजूद कुछ लोगो को युवकों की यह हरकत नागवार लगी और उन्होंने युवकों को मना भी किया । किशोरी ने घर जाकर घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने घटना से बखिरा पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। फिलहाल पुलिस तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।