{"_id":"66811538a5c0d42e3e04ecb3","slug":"girl-dies-three-injured-due-to-lightning-in-sant-kabir-nagar-2024-06-30","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से बालिका की मौत, तीन बच्चे घायल- बगीचे में खेलते वक्त हुआ हादसा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: बिजली गिरने से बालिका की मौत, तीन बच्चे घायल- बगीचे में खेलते वक्त हुआ हादसा
Sun, 30 Jun 2024 01:50 PM IST
रोहित सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Published by: रोहित सिंह
Updated Sun, 30 Jun 2024 01:50 PM IST
विज्ञापन
घायल बच्चियां
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीनगर के सेमरियावां ब्लॉक के छाता गांव में बिजली गिरने से एक बालिका की मौत हो गईं। इसके साथ ही तीन बच्चे घायल हो गए। सूचना पर पहुंची 108 एंबुलेंस से सभी बच्चों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सेमरियावा लाया गया।
विज्ञापन
बताया जा रहा है कि गांव के बाहर बगीचे में बच्चे खेल रहे थे, उसी दौरान बिजली चमकी और बागिचे में आ गिरी। जिससे उसकी चपेट में आने से सुष्मिता(7) की मौत हो गई। इसके साथ ही आसमानी (10), जानवी (7) और सुहानी 8 साल गंभीर रुप से घायल हो गई। इन्हें उपचार के लिए सामुदायिक केंद्र में रेफर किया गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, 108 एंबुलेंस कर्मियों की तत्परता से 3 बच्चो की जान बचाई गई।
विज्ञापन