{"_id":"67d07cd59507a2c830099138","slug":"girl-dies-in-collision-between-truck-and-bike-father-critical-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-129785-2025-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवती की मौत, पिता गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: ट्रक और बाइक की टक्कर में युवती की मौत, पिता गंभीर
Tue, 11 Mar 2025 11:41 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 11 Mar 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
निशा गुप्ता। फाइल फोटो
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के कांटे चौकी में मंगलवार की सुबह ट्रक व बाइक की टक्कर में डुमरियागंज निवासी युवती की मौत हो गई।
वहीं उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। घायल की गंभीर स्थिति देखकर गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार गांधीनगर मोहल्ला डुमरियागंज जनपद सिद्धार्थनगर निवासी पप्पू अपने बेटी निशा उम्र 22 वर्ष को गोरखपुर के गीडा में किसी प्रतियोगी परीक्षा में शामिल कराने के लिए जा रहे थे। मंगलवार को सुबह कांटे में पेट्रोल पंप के पास ट्रक की चपेट में आ गए। घटना के बाद निशा की मौके पर ही मौत हो गई।
जबकि पप्पू बुरी तरह से जख्मी हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ मौके पर जुट गई। घटना की जानकारी पुलिस को लोगों ने दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर स्थानीय लोगों की मदद से घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजवाया। जहां पर प्राथमिक उपचार के बाद घायल पप्पू की हालत काफी गंभीर देखकर चिकित्सक की टीम ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। पुलिस मृतका निशा का शव अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई में जुट गई।
विज्ञापन
घटना के बाद ट्रक चालक ट्रक को लेकर मौके से फरार हो गया। कोतवाल ने बताया कि मामले में अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर केस दर्जकर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।