फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   ghosti conduct in hrpg college

देश तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर : डॉ. अश्विनी

Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 19 Sep 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
ghosti conduct in hrpg college
एचआरपीजी कॉलेज के बीसीए विभाग (बैचलर आफ कंप्यूटर) में कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान प्रासंगिकता विषय ? - फोटो : KHALILABAD
देश तकनीकी शिक्षा की ओर अग्रसर : डॉ. अश्विनी
विज्ञापन

- एचआरपीजी कॉलेज में कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी हुई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। एचआरपीजी कॉलेज के बीसीए विभाग (बैचलर आफ कंप्यूटर) में सोमवार को कंप्यूटर शिक्षा वर्तमान प्रासंगिकता विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसमें वक्ताओं ने रोजगारपरक शिक्षा व तकनीकी शिक्षा पर जोर दिया।
मुख्य वक्ता किसान पीजी महाविद्यालय बस्ती के प्राचार्य डॉ. अश्विनी कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आज हमारा देश रोजगारपरक और तकनीकी शिक्षा की ओर बढ़ रहा है। हमें युवा वर्ग की आवश्यकता और अभिरुचि के क्रम में कंप्यूटर शिक्षा को बढ़ावा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि आज युवा पीढ़ी को साइबर क्राइम नहीं बल्कि साइबर क्रांति की ओर देखना चाहिए। इस अवसर पर बीसीए प्रथम सेमेस्टर के छात्र विनय कुमार सिंह को सम्मानित किया गया। जिनका चयन न्यूरॉन कंपनी बंगलौर में हुआ है।
विज्ञापन

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ब्रजेश कुमार त्रिपाठी ने कहा कि कंप्यूटर हमारे दैनिक जीवन का अभिन्न हिस्सा बन गया है। संवाद-संचार, व्यापार-रोजगार के साथ यातायात के नियम, संचालन हर क्षेत्र में कंप्यूटर प्रोग्राम का उपयोग हो रहा है। आज तकनीकी क्षेत्र में अपना देश आगे बढ़ रहा है। ऐसे में सभी छात्रों को कंप्यूटर की जानकारी होनी आवश्यक है। कार्यक्रम का संचालन विभागाध्यक्ष डॉ. अंजनी मिश्रा ने किया। इस अवसर पर डॉ. विजय कृष्ण ओझा, डॉ. प्रताप विजय, डॉ. आशा मिश्रा, डॉ. अमरनाथ पांडेय, इमरान अहमद आदि लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed