{"_id":"65f1e618901775e83d01bf4d","slug":"getting-threatsfeels-scared-at-home-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-111229-2024-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मिल रही धमकी...घर में लगता है डर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मिल रही धमकी...घर में लगता है डर
Wed, 13 Mar 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 13 Mar 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
- नंदिनी की सास बोलीं- खाना तो बना पर नहीं कर सके भर पेट भोजन
- दिन में गांव से बाहर तो रात में नंदिनी के घर के बगल में रहकर पुलिस दे रही पहरा
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। सुभासपा नेता नंदिनी राजभर के परिजन अभी तक सदमे से उबर नहीं पाए हैं। अनहोनी की आशंका से न तो भोजन कर पा रहे न ही सो पा रहे हैं। पूरी रात जागते बीत रही है। गांव में सन्नाटा हैं। ग्रामीण हर आने-जाने वालों को संदेह भरी नजरों से देखते हैं।
नंदिनी की सास आरती बताती हैं कि जिन लोगों को पुलिस पकड़ कर ले गई है उनके परिजन धमकाते हैं। इस वजह से कोई घर पर रहना नहीं चाहता। बालकिशुन के घर मिलीं आरती बताती हैं कि डर इस कदर समाया है कि खाना बनने के बावजूद भरपेट भोजन नहीं कर रहा। पुलिस दिनभर गांव के बाहर तो रात में पड़ोसी के बरामदे में रहकर पहरा देती है। इसके बाद भी घर में जाने की हिम्मत नहीं होती। नंदिनी के पति अच्छेलाल ने बताते हैं कि बच्चे को संभालना कठिन हो रहा है।
बताया जा रहा है कि नंदिनी के चचिया ससुर बालकिशुन का ब्रह्मभोज शनिवार को होना है। उनके ब्रह्मभोज के बाद ही नंदिनी के अंतिम कर्मकांड की शुरुआत की जाएगी।