फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Get the pending cases on Nivesh Mitra portal resolved soon: DM

निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र कराएं निस्तारण : डीएम

Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 24 May 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Get the pending cases on Nivesh Mitra portal resolved soon: DM
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार की अध्यक्षता में शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु, जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति एवं पीएम विश्वकर्मा जिला क्रियान्वयन समिति की बैठक हुई। इसमें निर्देश दिए गए कि निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण कराएं।
विज्ञापन

बैठक में सदस्य सचिव एवं उपायुक्त उद्योग राजकुमार शर्मा ने निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों की प्रस्तुत किया। इस पर डीएम ने संबंधित विभागों को निवेश मित्र पोर्टल पर लंबित प्रकरणों को शीघ्र निस्तारण के लिए निर्देशित किया। सीएम युवा अभियान के बारे में भी विस्तृत रूप से अद्यतन प्रगति से अवगत कराया गया।
विज्ञापन

डीएम ने अग्रणी जिला प्रबंधक और उपायुक्त उद्योग को निर्देशित किया कि इस अभियान को व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करते हुए निर्धारित लक्ष्यों की पूर्ति समयबद्ध सुनिश्चित करें। उद्योग विभाग की योजनाओं में संबंधित बैंको में लंबित आवेदन पत्रों का फॉलोअप करते हुए प्रगति कराना सुनिश्चित करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि ओडीओपी वित्त पोषण सहायता योजना एवं मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना के तहत बैंक शाखा स्तर पर स्वीकृति के लिए लंबित आवेदन पत्रों का निस्तारण सुनिश्चित करने और सीएम डैशबोर्ड की प्रगति में सुधार के निर्देश दिए।
डीएम ने उद्यमी मित्र को निर्देशित किया गया कि प्राप्त एमओयू के अन्तर्गत जो धरातल पर उतरने वाले है, उनकी समस्याओं का निस्तारण कराते हुए शीघ्र उत्पादन शुरू कराएं। यह भी निर्देशित किया गया कि यलो और रेड कैटेगरी में आने वाले निवेश का फालोअप करते हुए पृथक से बैठक कराते हुए समस्या का समाधान कराएं।

इस दौरान सीडीओ जयकेश त्रिपाठी, अरविंद पाठक, बबलू गुप्ता, एसडीएम मेंहदावल संजीव राय, डॉ. सुनील कुमार, राज्य कर अधिकारी राजेश कुमार नायक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed