{"_id":"644ff6c98f07c49d230ea876","slug":"get-maximum-number-of-cases-resolved-district-judge-khalilabad-news-c-7-1-148496-2023-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"ज्यादा से ज्यादा मामलों को निस्तारित कराएं : जिला जज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ज्यादा से ज्यादा मामलों को निस्तारित कराएं : जिला जज
Mon, 01 May 2023 10:58 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 01 May 2023 10:58 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। दीवानी न्यायालय परिसर में जिला जज देवेंद्र सिंह की अध्यक्षता में न्यायिक अधिकारियों की बैठक हुई। इस दौरान 21 मई को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के बाबत चर्चा की गई।
जिला जज देवेंंद्र सिंह ने कहा कि राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली के आदेशानुसार नगर निकाय चुनाव के कारण दिनांक 13 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत को स्थगित करके अब उसके लिए 21 मई को तिथि तय की गई है। उन्होंने न्यायिक अधिकारियों से आह्वान किया कि वे अपनी-अपनी कोर्ट में 21 मई को होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण कराना सुनिश्चित करें।
लोक अदालत में प्रतिभाग करने के लिए ज्यादा से ज्यादा नोटिसों को पक्षकारों को तामीला करवाया जाए। जिला जज ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत सफल बनाने के लिए आप सभी अधिकारियों से सहयोग की अपेक्षा है। बैठक का संचालन अपर जिला जज विकास गोस्वामी ने किया। इस अवसर पर न्यायिक अधिकारी राम नगीना यादव, दिनेश प्रताप सिंह, जैनुद्दीन अंसारी, कासिफ शेख, महेंद्र कुमार सिंह, मीनाक्षी सोनकर, श्वेता श्रीवास्तव, अजीत कुमार, प्रभात कुमार, मोहम्मद फराज समेत अन्य मौजूद रहे।