फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gas pipeline

Sant Kabir Nagar News: शहर के हर घर पहुंचेगी पाइपलाइन से रसोई गैस

Sat, 02 Dec 2023 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sat, 02 Dec 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
gas pipeline
गोलाबाजार में गैस के पाइप को डालने के खुदाई करते मजदूर।संवाद
फोटो सहित
विज्ञापन

प्रथम चरण में टीचर्स काॅलोनी व बंजरिया को मिलेगा लाभ
गैस आपूर्ति के लिए बिछाई जा रही पाइपलाइन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर में बाशिंदों को अब रसोई गैस के लिए सिलिंडर भरवाने से फुर्सत मिलने वाली है। वजह यह है कि शहर में हर घर पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने की तैयारी चल रही है। प्रथम चरण में शहर के दो मोहल्लों को आच्छादित करने के लिए कार्य शुरू हो गया है। इसके बाद पूरे शहर में पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाई जाएगी। इससे शहर के 25 हजार परिवारोें को लाभ मिलेगा।
खलीलाबाद शहर 25 वार्डों में बंटा है। इसमें करीब एक लाख की आबादी निवास करती है। अब तक शहर में रहने वाले लोगों को विभिन्न कंपनियों के रसोई गैस सिलिंडर भरवाने पड़ते हैं। इसमें कई बार लोगों को सिलिंडर नहीं मिल पाता है, जिससे भोजन बनाने में परेशानी उठानी पड़ती है। लेकिन, अब शहर में पाइपलाइन के जरिए हर घर में रसोई गैस पहुंचाने की पहल हुई है।
विज्ञापन

टॉरेंट गैस कंपनी ने इसके लिए शहर में पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू कर दिया है। प्रथम चरण में शहर में टीचर्स काॅलोनी व बंजरिया मोहल्ले में गैस पाइपलाइन की सुविधा उपलब्ध कराने की तैयारी चल रही है। इसके बाद चरणबद्ध ढंग से पूरे शहर में यह सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी। इसके साथ ही औद्योगिक क्षेत्र में भी गैस पाइपलाइन बिछाने का कार्य शुरू हो गया है। दिसंबर माह के अंत तक यहां कार्य पूर्ण होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शहर में पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस पहुंचाने की योजना काफी फायदेमंद साबित होगी। इससे सिलिंडर लेकर गोदाम तक जाने से निजात मिलेगी।
-विक्रम चौधरी, शहरवासी

घर में रसोई गैस उपलब्ध होने से काफी आसानी होगी। इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि सुविधा के अनुसार उसका प्रयोग किया जा सकेगा।
-सत्यम कुमार, शहरवासी

पाइपलाइन के जरिए घर में रसोई गैस उपलब्ध होने से भाग-दौड़ से राहत मिलेगी। गैस सिलिंडर भरवाने की परेशानी से निजात मिलेगी। साथ ही समय की बचत होगी।
-पूनम अग्रहरि, शहरवासी

पाइपलाइन के जरिए रसोई गैस की सप्लाई होने से काफी राहत मिलेगी। जरूरत के मुताबिक गैस का उपयोग होगा और भोजन बनाने में आसानी होगी।
-प्रियंका राय, शहरवासी
कोट
खलीलाबाद शहर में रसोई गैस को घर-घर तक पाइपलाइन बिछाने का कार्य चल रहा है। इससे पूरे शहर को लाभ मिलेगा। कंपनी को जल्द से जल्द कार्य पूर्ण करने के लिए कहा गया है।
-महेंद्र सिंह तंवर, डीएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed