फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gangster action taken against three robbery accused, two arrested

Sant Kabir Nagar News: लूट के तीन आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई, दो गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 11:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 22 Feb 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gangster action taken against three robbery accused, two arrested
- कोतवाली पुलिस ने की कार्रवाई, आरोपियों में एक बस्ती का
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने लूट के मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ डीएम कोर्ट के आदेश के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है। इसके साथ ही पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार करने में कामयाबी पाई है। जिनके खिलाफ पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई पूरी करके जेल भेज दिया है।
कोतवाल जय प्रकाश दूबे ने बताया कि पुलिस टीम के साथ वह क्षेत्र भ्रमण पर थे। उसी दौरान सूचना मिली कि सूरज अग्रहरि निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा ने एक गैंग बना लिया है, जिसका सक्रिय सदस्य महिपाल निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा व रोहित उर्फ शोहित निवासी जगदीशपुर थाना मुंडेरवा जनपद बस्ती है। गैंग लीडर अपने सदस्यों के साथ लूट, चोरी व नकबजनी की घटना को अपने व गैंग के सदस्यों के लाभ के लिए अंजाम देता है। उक्त का समाज में काफी डर व आतंक है। उनके डर से कोई भी व्यक्ति गवाही व पुलिस को किसी घटन के संबंध में सूचना नहीं देता है।
विज्ञापन

गैंग मुखिया व उसके सदस्य का यह कृत्य समाज गिरोहबंद व समाज विरोधी क्रियाकलाप के तहत आता है। इसकी वजह से गैंग चार्ट तैयार करके अनुमोदन के लिए जिला मजिस्ट्रेट के यहां भेजा गया था। जहां से 11 फरवरी को अनुमोदन प्राप्त होने के बाद गैंगस्टर एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए गैंग लीडर सूरज अग्रहरि निवासी जगदीशपुर उर्फ लहुरादेवा थाना कोतवाली खलीलाबाद को उसके घर से एवं रोहित उर्फ शोहित निवासी जगदीशपुर थाना मुंडेरवा बस्ती को विधिक नियम का पालन करते हुए कांटे तिराहा के पास से गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई पूरी करके संबंधित न्यायालय भेज दिया गया। जहां से दोनों को न्यायिक अभिरक्षा में जिला कारागार भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed