{"_id":"660da025a8db69f39e0d2dab","slug":"gangster-action-against-drug-selling-couple-and-three-others-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-112255-2024-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मादक पदार्थ बेचने वाले दंपती समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मादक पदार्थ बेचने वाले दंपती समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। खलीलाबाद कोतवाली पुलिस ने मादक पदार्थ बेचने वाले पति-पत्नी समेत तीन पर गैंगस्टर की कार्रवाई की है। कोतवाल राम कृपाल सिंह ने बताया कि गैंग लीडर राकेश मिश्र उर्फ पिंकू मिश्र उर्फ बाबा निवासी रक्शाकला थाना मेंहदावल मोहल्ला भिटवा टोला कोतवाली खलीलाबाद का एक सक्रिय गिरोह है। जो सहयोगी रीता मिश्रा पता उपरोक्त एवं बबलू उर्फ ओंकार विश्वकर्मा के साथ संगठित अपराधी गिरोह चलाता है।
गैंग के मुखिया व सदस्य अपने आर्थिक लाभ के लिए मादक पदार्थ का परिवहन व बेचने का काम करते हैं। गैंग लीडर व सदस्यों का समाज में स्वच्छंद रहना जनहित में नहीं है। इसकी वजह से इस गैंग का आपराधिक इतिहास गैंग चार्ट का अनुमोदन नियमानुसार डीएम से कराया गया। इसके बाद उक्त गैंग लीडर व उनके सहयोगियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद अधिनियम एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप निवारण अधिनियम के तहत अभियोग पंजीकृत करके कार्रवाई की जा रही है।