फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Gangster Act invoked against a cunning gang of thieves.

Sant Kabir Nagar News: चोरी करने वाले शातिर गिरोह पर गैंगस्टर की कार्रवाई

Fri, 07 Aug 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 07 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against a cunning gang of thieves.
- जिला मजिस्ट्रेट से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद कोतवाली पुलिस ने कसा शिकंजा
विज्ञापन

- कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के रहने वाले
संतकबीरनगर। मकान का ताला तोड़कर चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले संगठित गिरोह के खिलाफ कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की है। जिला मजिस्ट्रेट से गैंग चार्ट अनुमोदित होने के बाद पुलिस ने गिरोह के सरगना समेत दो आरोपियों के विरुद्ध उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की है।
पुलिस के अनुसार गिरोह का सरगना सुरेंद्र, निवासी एनडी पांडेय गली, थाना कोतवाली खलीलाबाद है। गिरोह का गुर्गा आशुतोष राना, निवासी गांधीनगर गौसपुर थाना कोतवाली खलीलाबाद, साथ मिलकर संगठित रूप से चोरी जैसी वारदातों को अंजाम देता था। दोनों पर आर्थिक लाभ अर्जित करने और क्षेत्र में अपना वर्चस्व कायम रखने के उद्देश्य से मकानों के ताले तोड़कर चोरी करने का आरोप है।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक जयप्रकाश दुबे ने बताया कि आरोपियों के आपराधिक इतिहास को देखते हुए गैंग चार्ट तैयार कर जिला मजिस्ट्रेट को भेजा गया था। जिला मजिस्ट्रेट ने चार अगस्त 2026 को गैंग चार्ट को मंजूरी दे दी। इसके बाद आरोपियों के खिलाफ उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed