फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   gangrape accused sent to jail

किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी भेजे गए जेल

Wed, 13 Apr 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Apr 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
gangrape accused sent to jail
किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के दोनों आरोपी भेजे गए जेल
विज्ञापन

तीन दिन पूर्व नित्य क्रिया के लिए गई किशोरी का कर लिया गया था अपहरण
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व नित्य क्रिया के लिए गई किशोरी का अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने के मामले में दोनों आरोपितों को बुधवार को गिरफ्तार कर महुली पुलिस ने जेल भेज दिया।

एसओ केडी सिंह ने बताया कि दस अप्रैल की देर शाम पीड़ित 14 वर्षीय किशोरी नित्य क्रिया के लिए बाहर गई थी। काफी देर तक किशोरी घर वापस नहीं पहुंची तो उसके परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन वह नहीं मिली। 11 अप्रैल को किशोरी एक गांव में रहने वाली अपनी सहेली के घर परिजनों को मिली। आरोप है कि जब वह नित्य क्रिया के लिए गई थी, तभी उसे पड़ोस के गांव के शाहिद और जुबेर उठा ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर मारपीट कर दोनों आरोपितों ने उससे दुष्कर्म किया। दोनों आरोपित युवक उससे दुष्कर्म करने के बाद भाग गए। रात के समय अकेले घर जाना संभव नहीं था। इसलिए किशोरी बगल के गांव में अपनी सहेली के घर चली गई थी। एसओ केडी सिंह ने बताया कि आरोपित शाहिद और जुबेर के खिलाफ मंगलवार को ही अपहरण कर सामूहिक दुष्कर्म करने और पॉक्सो एक्ट का केस दर्ज किया गया था। बुधवार को दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed