फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fruit and vegetable shops will be shifted, there will be relief from jam

Sant Kabir Nagar News: फल व सब्जी की दुकानें होंगी शिफ्ट, जाम से मिलेगी राहत

Fri, 04 Jul 2025 11:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 04 Jul 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fruit and vegetable shops will be shifted, there will be relief from jam
संतकबीरनगर। मुखलिसपुर तिराहे सहित शहर के विभिन्न क्षेत्रों में लग रही फल व सब्जी की दुकानों के चलते शहर में जाम की समस्या उत्पन्न हो रही है। ऐसे में प्रशासन अब इन दुकानदारों को एचआरपीजी कॉलेज के पास शिफ्ट करने की तैयारी कर रही है।
विज्ञापन

शुक्रवार को एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में नगर पालिका कार्यालय सभागार में व्यापारियों के साथ बैठक हुई। जिसमें व्यापारियों से राय मांगी गई। भाजपा के नगर अध्यक्ष सतविंदर पाल ने बैठक में कहा कि फल व सब्जी की दुकानों को व्यवस्थित किया जाना आवश्यक है। इसके लिए पुरानी सब्जी मंडी के आगे पालिका की जहां पर दुकानें बनी हैं, उन्हें वहां पर शिफ्ट किया जाए। इसके साथ ही यह भी कहा गया औद्याेगिक स्थान में भी काफी जगह है वहां पर भी दुकानें लगवाई जा सकती है।
विज्ञापन

हालांकि प्रशासन एचआरपीजी कॉलेज के पास दुकानों को शिफ्ट करने की बात पर अड़ा रहा। एडीएम ने इसके लिए अधिकारियों की टीम गठित किया है, जिसमें एसडीएम कलेक्ट्रेट, सीओ ट्रैफिक एवं ईओ खलीलाबाद शामिल है। बैठक में मुरलीधर जायसवाल, बनार्जी लाल अग्रहरि, अमित जैन, कपीस अग्रहरि, महमूद खान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed