फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   from 6 to 8 schools open from today

आज से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल

Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 23 Aug 2021 11:14 PM IST
विज्ञापन
from 6 to 8 schools open from today
आज से खुलेंगे कक्षा छह से आठ तक के स्कूल
विज्ञापन

करीब पांच माह बाद शुरू होगी कक्षा छह से आठ तक पढ़ाई
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोरोना के बढ़ते प्रकोप के चलते अप्रैल माह में कक्षा छह से लेकर 12 तक के स्कूल बंद कर दिए गए थे। इधर, कोरोना का प्रकोप कम होने पर शासन ने 24 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों में पठन-पाठन शुरू करने का आदेश जारी किया है। स्कूल खुलने से बच्चे आएंगे और रौनक बढ़ेगी।

दो वर्ष से कोरोना महामारी का दंश विद्यार्थी झेल रहे हैं। नर्सरी से लेकर कक्षा पांच तक के स्कूलों को बंद हुए करीब दो साल बीतने को हैं। ऐसे में बच्चों की पढ़ाई काफी प्रभावित हुई। कक्षा छह से लेकर आठ के स्कूल मार्च माह में खोले गए। अप्रैल माह में कोरोना का प्रकोप तेज हुआ तो सभी विद्यालय फिर से बंद कर दिए गए। तबसे अभी तक विद्यालय बंद चल रहे थे। बीच में कक्षा नौ से 12 तक के विद्यार्थियों के पठन-पाठन के निर्देश दिए गए। इसके बाद 23 अगस्त से कक्षा छह से आठ तक के स्कूल संचालित करने का आदेश जारी हुआ, लेकिन पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन के चलते 23 अगस्त को पूरे प्रदेश में सार्वजनिक अवकाश घोषित कर दिया गया था। इसकी वजह से अब विद्यालय 24 अगस्त से संचालित होंगे। इसको लेकर स्कूलों ने तैयारी पूरी कर ली है। जो भी बच्चे आएंगे उनका तिलक लगाकर स्वागत किया जाएगा। जूनियर हाईस्कूल खलीलाबाद की प्रधानाध्यापक विजय लक्ष्मी त्रिपाठी ने बताया कि बच्चे विद्यालय पर आएंगे तो उनका स्वागत तिलक लगाकर किया जाएगा। प्रभारी बीएसए गिरीश कुमार सिंह ने बताया कि कक्षा छह से आठ तक के स्कूलों का संचालन शुरू होगा। इसके लिए सभी प्रधानाध्यापकों को व्यवस्था सुदृढ़ रखने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed