{"_id":"64b6db92bbfa4a49e4045848","slug":"fraudsters-cheated-124-lakhs-in-the-name-of-sending-abroad-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-467-2023-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने की 1. 24 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: विदेश भेजने के नाम पर जालसाजों ने की 1. 24 लाख की ठगी
Wed, 19 Jul 2023 12:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Wed, 19 Jul 2023 12:06 AM IST
विज्ञापन
- कोर्ट ने दो आरोपियों पर केस दर्ज करने का दिया आदेश
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी स्वेता श्रीवास्तव ने बेरोजगार युवक को विदेश भेजने के नाम 1. 24 लाख की ठगी के मामले में दो आरोपियों पर केस दर्ज करने का आदेश कोतवाली पुलिस को दिया। कोर्ट ने आंख्या प्रस्तुत करने को भी कहा है।
अधिवक्ता अरविंद कुमार त्रिपाठी ने बताया कि महुली क्षेत्र के मरवटिया के 22 वर्षीय मुकेश राव ड्राइवरी का काम करते हैं। भाड़े पर गाड़ी लेकर चलने के दौरान पीड़ित की मुलाकात कई बार मगहर, खजनी , नौसढ़ आदि जगहों पर आरोपी सलमान खुर्शीद निवासी वाजिदपुरा थाना कोपागंज जिला मऊ से होती रही। जो टू वे टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से स्वास्तिक कांप्लेक्स नौसढ़ गोरखपुर में अपना ऑफिस खोल रखा था। जब भी मिलता था, बार- बार यही कहता था कि वह उन्हें सऊदी अरब में पचपन हजार से साठ हजार रुपये प्रत्येक माह के वेतन पर ड्राइवरी की नौकरी दिलवा देगा। उसने एक लाख बीस हजार रुपये की मांग की।
पीड़ित आरोपी की बात पर विश्वास करके रुपये की व्यवस्था करने लगा। मई 2022 में आरोपी मगहर स्थित आलम बिरयानी सेन्टर पर पीड़ित से 10000 रुपये लिए। शेष रकम पासपोर्ट लेकर नौसढ़ कार्यालय पर बुलाया। 2000 रुपये लेकर पासपोर्ट के लिए ऑन लाइन किया। मेडिकल कराने के लिए लखनऊ जाने पर 7500 रुपये खर्च हुआ।
विज्ञापन
छह जुलाई को 50000 रुपहे नकद अपने भाई गौतम कुमार, रणजीत यादव के सामने नौसढ़ कार्यालय पर दिया। फिर भाई गौतम के खाते से 30000 रुपये दिया । 15000 रुपये आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर किया। पुनः लखनऊ में मेडिकल कराने के नाम पर 10000 रुपये खर्च हुआ।
आरोपी ने पीड़ित का पासपोर्ट अपने पास रख ली जो आज तक नहीं दी। न ही रुपये वापस की। आरोपी सलमान खुर्शीद व उसके लिए काम करने वाले आरोपी मोदस्सिर ने विदेश नही भेजवाया। आरोपियों के फोन नहीं लग रहे हैं और नौसढ़ कार्यालय बन्द कर फरार हो गए है। उन्होंने पीड़ित का लगभाग एक लाख चौबीस हज़ार रुपये धोखाधड़ी करके हड़प लिया।
पुलिस ने शिकायत पर कार्रवाई नहीं किया तो पीड़ित ने कोर्ट की शरण लिया। कोर्ट ने सुनवाई के बाद आरोपी सलमान खुर्शीद , मुदस्सिर के खिलाफ केस दर्ज करने का कोतवाली पुलिस को आदेश दिया।