फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraudster grabbed 1.80 lakh in the name of making paper boxes

पेपर के डिब्बे बनाने के नाम पर जालसाज ने 1.80 लाख हड़पे

Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
Fraudster grabbed 1.80 lakh in the name of making paper boxes
पेपर के डिब्बे बनाने के नाम पर जालसाज ने 1.80 लाख हड़पे
विज्ञापन

- कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपित के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पेपर के डिब्बे बनाने के नाम पर जालसाजी करने वाले आरोपित के खिलाफ पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर केस दर्ज किया है। उस पर व्यापारी से 1.80 लाख रुपये हड़पने का आरोप है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

बाईपास उत्तरपट्टी खलीलाबाद निवासी सुहैब अहमद पुत्र गुलाम करीम ने बताया कि वह रोशन फार्मा के प्रोपराइटर हैं। आरोप है कि जुबैर अहमद, ऑफिस अपोजिट जवाहर भवन लखनऊ, जो पेपर के डिब्बे व ट्रेड मार्क आदि बनाने का काम करता है। जुबैर अहमद वर्ष 2011 में खलीलाबाद आया था और कई जगह जाकर उक्त कार्य के लिए आर्डर और पैसे लिया था। उनके फर्म पर भी जुबैर अहमद आया और बातचीत की। कई तरह के पेपर के डिब्बे बनाने के लिए और रोशन फार्मा का ट्रेड मार्क बनाने का उन्हें आर्डर दिया, जो कुल ढाई लाख का था। उनका कहना है कि इस काम के लिए उसे एक लाख रुपये का चेक और 80 हजार नकद दिया। शेष रकम सामान लाने के बाद देने की बात हुई थी। कुछ दिन बाद जुबैर अहमद 50 हजार रुपये के पेपर के डिब्बे लेकर फर्म पर पहुंचा। डिब्बे जरूरत के साइज के अनुुुसार नहीं थे। उसे डिब्बे वापस कर रहा था, लेकिन गाड़ी में जगह नहीं होने का हवाला देकर बाद में ले जाने की बात कही। फोन पर उसे बताया कि जब आर्डर के साइज का डिब्बा नहीं बना रहे हैं तो रकम वापस कर दें। इसके बाद वह साइज के अनुसार डिब्बे बना कर देने की बातें कहता रहा, लेकिन बाद में लखनऊ गए तो पता चला कि जुबैर अहमद आफिर बंद करके भाग गया है। आरोप है कि उनकी तरह कई लोगों से पैैसे लिया है। अब फोन करके दी गई रकम मांगने पर अपशब्द कह रहा है। पुलिस को तहरीर दी, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन कोर्ट की शरण में जाना पड़ा। कोतवाल अनिल कुमार ने बताया कि आरोपी जुबैर अहमद के खिलाफ जालसाजी और गबन का केस दर्ज किया गया। विवेचना में तो जो तथ्य सामने आएंगे, आगे वैसी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed