फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fraud with buisinessman

Sant Kabir Nagar News: भैंस दिखाने के नाम पर व्यापारी से तीस हजार नकदी व बाइक छीनने का आरोप

Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 01 Dec 2023 12:41 AM IST
विज्ञापन
fraud with buisinessman
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धनघटा। महुली थाना क्षेत्र के पीडिया बेलहरा निवासी एक व्यापारी को भैंस खरीदवाने का झांसा देकर चार पहिया सवार युवक तीस हजार नकदी और बाइक लेकर फरार हो गए। पीड़ित ने इसकी तहरीर महुली थाने में दे दी है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।

क्षेत्र के ग्राम पीडिया बेलहरा निवासी रामजियावन यादव पुत्र रामनरेश यादव बृहस्पतिवार को महुली बाजार पहुंचे। भैंस खरीदने के लिए लोगों से बातचीत कर रहे थे। राम जियावन के अनुसार, उसी दौरान कुछ युवक पहुंचे। बताया कि अछती गांव में एक भैंस बढ़िया नस्ल की है। वाजिब रेट में खरीदवा देंगे। राम जियावन का कहना है कि अछती गांव के निकट युवक रुक गए। झांसा देकर उनसे तीस हजार नकद और बाइक लेकर चार पहिया वाहन से फरार हो गए।
विज्ञापन

पीड़ित राम जियावन ने महुली थाने में तहरीर दी है। पुलिस की मानें तो केवल मारपीट हुई थी। एसओ अनिल सिंह का कहना है कि छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed