फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fraternal society and national development possible

भाईचारे से समाज व देश की तरक्की मुमकिन

Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर
ब्यूरो/अमर उजाला संतकबीरनगर Updated Fri, 25 Mar 2016 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fraternal society and national development possible
जलसे को संबो‌िधित करते अति‌थि। - फोटो : अंबरीश‌ मिश्रा
 मदरसा अरबिया तालीमुल कुरआन, सेमरियावां मेें बृहस्पतिवार की रात जलसे में कुरआन हिफ्ज करने वाले 225 छात्रों की दस्तारबंदी की गई।  
विज्ञापन

 इस अवसर कुलहिंद मजलिस-ए-मुस्लमीन के सचिव मौलाना सैयद बेलाल नदवी ने कहा कि इंसान को अपनी गलती का एहसास होना चाहिए। गलती का एहसास होने से सुधरने का मौका मिलता है। कहा कि इंसान को किसी का हक छीनने का अधिकार नही है। भाई-बहन, माता-पिता, औलाद सभी के हक अदा करें। बड़ों की इज्जत व छोटों से प्यार करें। समाज में हर किसी का भला चाहें। ये सब की जिम्मेदारी है। कहा कि आपसी भाईचारा से समाज व देश की तरक्की मुमकिन है।
उन्होंने कहा कि नशा, शराब, जुआ जैसी बुरी चीजों से दूर रहें। ये सब चीजें इंसान की बर्बादी व झगड़ा फसाद की जड़ हैं। शादी की फिजूल खर्ची व दहेज प्रथा को खत्म करें। ेसैयद सुहेब हुसैनी नदवी ने कहा कि कुरआन में इंसान को जिंदगी जीने का तरीका बताया गया है। इसे पढ़ने से जिंदगी बनती है। जलसे को मौलाना मोहम्मद हसन नदवी, मौलान कफील अहमद, मौलान रहमतुल्लाह नेपाली आदि ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन

अध्यक्षता मौलाना मुनीर अहमद नदवी व संचालन मौलान गुफरान नदवी ने किया। इस मौके पर दौरान पूर्व विधायक अब्दुल कलाम, मौलाना अफजल हुसेन, शोएब नदवी, फुजैल नदवी, मौलाना अतीकुर्रहमान, पूर्व ब्लॉक प्रमुख मशहूर आलम चौधरी, महमूद आलम चौधरी, फिरोज नदवी, मौलाना अलीम नदवी, कारी अख्तर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed