{"_id":"66d4bf8c7cb171a4c601f7a4","slug":"four-youths-are-being-held-hostage-in-dubai-and-made-to-work-as-labourers-case-khalilabad-news-c-7-gkp1006-671917-2024-09-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: चार युवकों को दुबई में बंधक बनाकर कराई जा रही मजदूरी, केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: चार युवकों को दुबई में बंधक बनाकर कराई जा रही मजदूरी, केस
Mon, 02 Sep 2024 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Mon, 02 Sep 2024 12:55 AM IST
विज्ञापन
कैंट इलाके के संचालक पर पुलिस ने दर्ज किया केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। टूरिस्ट वीजा पर विदेश भेजकर जालसाजी करने का मामला फिर सामने आया है। संतकबीर नगर के चार युवकों को टूरिस्ट वीजा पर एक संस्था ने दुबई भेज दिया और अब वह पिछले छह महीने से एक फैक्ट्री में बंधक बनकर मजदूरी कर रहे हैं। उसी जिले के महुली थाना क्षेत्र के भगता निवासी धर्मेंद्र कुमार की तहरीर पर कैंट पुलिस ने सिंघड़िया स्थित गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट के संचालक संतोष सिंह पर केस दर्ज कर लिया है। युवकों को धर्मेंद्र ने ही विदेश भेजवाया था।
जानकारी के मुताबिक, धर्मेंद्र ने पुलिस को बताया कि अपने परिचित महुली के रौतापार निवासी नूर मोहम्मद के माध्यम से विदेश भेजने वाली संस्था गल्फ टेक्निकल इंस्टीट्यूट में गए थे। मालिक संतोष सिंह के द्वारा चार युवकों मोहम्मद कैफ, मोहम्मद नौशाद, निरंजन, डली मोहम्मद को विदेश भेजा गया। सभी से दो-दो लाख रुपये उसे दिए गए थे। जिसमें एडवांस के तौर पर एक लाख रुपये फोन पे के जरिए और एक लाख कैश दिया गया था। चारों युवक 23 फरवरी को दुबई भेजे गए। संस्था ने सभी को टूरिस्ट वीजा पर भेजा था। वहां जाने पर युवकों को नौकरी की जगह बंधक बनाकर मजदूरी कराई जा रही है।
धर्मेंद्र ने बताया कि उन्हें मजदूरी नहीं दी जा रही है और तरह-तरह से प्रताड़ित किया जा रहा है। जिससे उन्हें कई प्रकार की दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने बताया कि किसी तरह से पीड़ितों ने उनसे संपर्क किया, जिसके बाद जानकारी हो सकी है। एसपी सिटी कृष्ण कुमार बिश्नोई ने बताया कि तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच कर रही है। साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।