{"_id":"68ffbc2c04beb1ec020d6c64","slug":"four-people-have-been-booked-for-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-140368-2025-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस
Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Tue, 28 Oct 2025 12:08 AM IST
विज्ञापन
मेंहदावल। थाना क्षेत्र के शिवरही गांव में भंडारे से लौट रहे एक युवक पर जानलेवा हमला करने और बचाव में आए लोगों को पीटने के आरोप में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है।
एसओ सतीश कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता अनारकली निवासी शिवरही ने बताया कि वह अपने पुत्र अजय के साथ रविवार को भंडारे से लौट रही थी। रास्ते में पहले से घात लगाए गांव के ही रामनयन, अर्जुन, बंकी व अजय सहित कुछ अन्य लोग लाठी-डंडे से पुत्र की पिटाई करने लगे। इससे वह जमीन पर गिरकर बेहोश हो गया। उसके शोर मचाने पर विजय और शिवराज बचाव के लिए पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी पीटकर घायल कर दिया। संवाद