{"_id":"68d6e352232a815fec0cd030","slug":"four-people-have-been-booked-for-assault-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-138949-2025-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: दो नामजद समेत चार पर मारपीट का केस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: दो नामजद समेत चार पर मारपीट का केस
Sat, 27 Sep 2025 08:46 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sat, 27 Sep 2025 08:46 PM IST
विज्ञापन
संतकबीरनगर। खलीलाबाद शहर के गोला बाजार में दो पक्षों के बीच मारपीट मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित रामसुंदर कसौधन निवासी गोला बाजार ने पुलिस को दिये अपने शिकायत पत्र में बताया कि 22 सितंबर को देर शाम 8 बजे मोहल्ले के गंगेलाल व उनका लड़का अपने दो ज्ञात साथियों के साथ गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बचाव में आई बहन को भी काफी मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। मारपीट के घटना में सभी को काफी चोट आया। संवाद
-- -- -- -- -- --
मारपीट व तोड़फोड़ के मामले में केस दर्ज
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के दुघरा गांव में जेसीबी मशीन से दीवाल तोड़ने के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट और तोड़फोड़ की घटना हुई। पुलिस ने पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामले में तीन नामजद एवं अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि पीड़ित अमर राय ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 22 सितंबर को शाम 3 बजे वह अपने घर पर काफी पुरानी व जर्जर दीवाल को तोड़ने के लिए जेसीबी मशीन बुलाए थे। दीवाल से सटे उनके बगल के फूलचंद ने अपनी नाद रखा हुआ था। वह जमीन उनके पूर्वजों ने दिया था। जब वह अपनी दीवाल को तोड़वाना शुरू किए तो उक्त फूलचंद व उनके घर के मोनू, अजय व अन्य महिलाएं रोकने लगीं। उनको मना करने पर लाठी-डंडा से लैस होकर उनके दरवाजे पर आए और गाली देते हुए मारने-पीटने लगे। बाहर रखा सामान भी तोड़फोड़ दिया और जानमाल की धमकी दी। संवाद
-- -- -- -- -- -- -- -- -
शांतिभंग में तीन आरोपियों का चालान
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले में तीन आरोपियों का शांतिभंग में चालान किया। थाना मेंहदावल पुलिस ने एक और थाना बखिरा पुलिस ने दो आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से उन्हें जमानत पर रिहाकर दिया गया। संवाद