{"_id":"6abc02fb983393c6aa021b3c","slug":"four-injured-after-people-barged-into-a-house-and-assaulted-the-occupants-over-a-drainage-water-dispute-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-158085-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: नाली के पानी की निकासी को लेकर घर में घुसकर मारपीट, चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: नाली के पानी की निकासी को लेकर घर में घुसकर मारपीट, चार घायल
विज्ञापन
संतकबीरनगर। थाना क्षेत्र के मदारीजोत गांव में नाली के पानी की निकासी को लेकर हुए विवाद के दौरान कुछ लोगों ने एक घर में घुसकर गाली-गलौज और लाठी-डंडों से मारपीट की। इस घटना में बीच-बचाव करने पहुंचे महिला समेत चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
मदारीजोत गांव निवासी राजू निषाद ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि 27 सितंबर की शाम करीब सात बजे नाली के पानी की निकासी को लेकर गांव के ही बहरइची निषाद, विनय और मुन्ना उसके दरवाजे पर पहुंचे। आरोप है कि तीनों गाली देते हुए घर में जबरन घुस आए और लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी।
हंगामा और शोर सुनकर राजू की भाभी किसलावती और चचेरे भाई जगधर निषाद बीच-बचाव करने पहुंचे, तो हमलावरों ने उनके साथ भी मारपीट की। इस घटना में राजू समेत चार लोगों को गंभीर चोटें आईं। पीड़ित का आरोप है कि आरोपी लगातार जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
विज्ञापन
एसओ दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित राजू निषाद की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है और मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।