फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Four arrested including clerk in Siddharth University graduation question paper leak case

Sant Kabir Nagar News: सिद्धार्थ विश्वविद्यालय की स्नातक प्रश्नपत्र लीक के मामले में लिपिक समेत चार गिरफ्तार

Mon, 08 Jan 2024 10:17 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर। Published by: vivek shukla Updated Mon, 08 Jan 2024 10:17 AM IST
सार

पुलिस ने बताया कि एक जनवरी को लिपिक सुधांशु उर्फ अंकुर श्रीवास्तव ने पर्चा चोरी कर बाहरी व्यक्ति अजय सिंह को दिया। अजय ने फोटो काॅपी कराकर शिशुपाल को 1000 रुपये में बेचा। शिशुपाल ने पेपर सदानन्द यादव को मोबाइल पर भेजा। सदानन्द के परिचित ने पहला पन्ना एक्स पर पोस्ट कर दिया।

विज्ञापन
Four arrested including clerk in Siddharth University graduation question paper leak case
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

स्नातक के पांचवें सेमेस्टर के समाज शास्त्र के प्रश्न पत्र को एक्स पर पोस्ट करने के मामले में कोतवाली पुलिस ने लिपिक समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। मामले में महुली क्षेत्र के देवकली कला स्थित डिग्री कॉलेज के लिपिक सुधांशु उर्फ अंकुर श्रीवास्तव की संलिप्तता पाई गई।
विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि एक जनवरी को लिपिक सुधांशु उर्फ अंकुर श्रीवास्तव ने पर्चा चोरी कर बाहरी व्यक्ति अजय सिंह को दिया। अजय ने फोटो काॅपी कराकर शिशुपाल को 1000 रुपये में बेचा। शिशुपाल ने पेपर सदानन्द यादव को मोबाइल पर भेजा। सदानन्द के परिचित ने पहला पन्ना एक्स पर पोस्ट कर दिया। चार जनवरी को एचआर डिग्री कॉलेज के प्राचार्य ने केस दर्ज कराया और पुलिस ने जांच शुरू कर दी।
विज्ञापन


चारों आरोपी भागने की फिराक में थे। पुलिस टीम ने खलीलाबाद के विधियानी चौराहे से सुधांशु उर्फ अंकुर निवासी ग्राम सतहरा, सदानन्द यादव निवासी ग्राम बड़ी सरौली, खलीलाबाद, अजय सिंह और शिशुपाल उर्फ सन्नी निवासी ग्राम जयराम पट्टी को पकड़कर कोर्ट में पेश किया, सभी जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed