{"_id":"654fd5a47b4ceeeb5e0816b5","slug":"four-accused-of-robbery-arrested-rs-36500-recovered-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-5432-2023-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, 36500 रुपये बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: लूट के चार आरोपी गिरफ्तार, 36500 रुपये बरामद
Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
Updated Sun, 12 Nov 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर हुई लूट के पकड़े गए आरोपियों के बारे में एसपी सत्यजीत गुप्ता ने जानकार
संतकबीरनगर। तीन दिन पूर्व रेलवे स्टेशन के पास कानपुर के सेल्स मैन से बाइक सवार लुटेरों ने 40 हजार रुपये लूट लिया था। इस मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास लूट के 36,500 रुपये और बाइक भी बरामद की गई है। पुलिस ने चारों को न्यायालय भेज दिया।
एसपी सत्यजीत गुप्त ने पत्रकारों को बताया कि सात नवंबर को कानपुर के रहने वाले सेल्समैन से रेलवे स्टेशन के पास बाइक सवार अज्ञात व्यक्तियों ने उनका बैग झपट्टा मारकर छीन लिया था और भाग गए थे। बैग में 40 हजार रुपये रखे थे। इस मामले में केस दर्ज किया गया था। मामले के अनावरण के लिए एसओजी, स्वाट, सर्विलांस और कोतवाली पुलिस लगी थी।
मुखबिर की सूचना पर टीम ने शनिवार को पायलपार चौराहे से गिरजेश चौहान उर्फ मक्कू पुत्र रामचंदर चौहान निवासी चपरा पूर्वी थाना धनघटा, सुरेंद्र यादव पुत्र रामफेर यादव निवासी चपरा पूर्वी थाना धनघटा, इंद्रेश पुत्र सीताराम निवासी तुर्कवलिया नायक थाना धनघटा, सचिन पुत्र मदन निवासी चपरा थाना धनघटा को गिरफ्तार किया। उनके पास से दो बाइक व लूट के 36500 रुपये बरामद हुण्। पकड़े गए लोगाें ने बताया कि सात नवंबर को रेलवे स्टेशन से लूट की घटना को अंजाम दिया था। ये लोग सेल्समैन का पीछा बस्ती से करते हुए खलीलाबाद तक आए थे। उसके बाद रेलवे स्टेशन के बाहर मौका देखकर लूट की घटना को अंजाम दिया था। जो धन मिला था, उसे आपस में बांट लिए। रकम निकालने के बाद भागते समय रास्ते में मुखलिसपुर के पास कटरा पुल के नीचे बैग को फेंक दिया था। आरोपियों ने बताया कि बरामद रुपयों के अतिरिक्त कुछ रुपये हम लोगों ने खाने-पीने तथा पेट्रोल आदि में खर्च कर दिए है। मामले का खुलासा करने वालों में कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल, एसआई रामअवध यादव, एसओजी प्रभारी श्रीप्रकाश यादव, एसआई रमेश यादव समेत अन्य पुलिस कर्मी शामिल रहे।