फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Found a dress lying behind the school

स्क्ूल के पीछे मिली ड्रेस

Sun, 23 Feb 2020 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 Feb 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Found a dress lying behind the school
धनघटा के पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरा पूर्वी के पीछे में पड़ी स्कूली ड्रेस। - फोटो : KHALILABAD
स्कूल के पीछे पड़ी मिली ड्रेस
विज्ञापन

धनघटा (संतकबीरनगर)। पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरा पूर्वी के पीछे झाड़-झंखाड़ में रविवार की सुबह करीब 12 सेट नया स्कूली ड्रेस गांव के लोगों ने देखा। गांव वालों के शोर मचाने पर तमाम लोग पहुंच गए, लेकिन कुछ देर बाद कपड़ा वहां नहीं था।

गांव वालों का कहना है कि पूर्व माध्यमिक विद्यालय चपरा पूर्वी के पीछे झाड़-झंखाड़ है। उसी में करीब 12 सेट ड्रेस प्राथमिक या पूर्व माध्यमिक विद्यालय का पड़ा हुआ था, जिसे देखने से प्रतीत होता था कि कपडे़ को कहीं ले जाने के लिए कोई रख दिया हो। झाड़ में स्कूली ड्रेस होने की चर्चा पर तमाम लोग वहा पहुंचे और उसे देखने के बाद लौट गए। जबकि इस संबंध में पूछे जाने पर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के चपरा पूर्वी के प्रधानाध्यापक राजेश कुमार का कहना था कि न तो उन्हें कहीं पर स्कूली ड्रेस होने की जानकारी है और न ही इस तरह का कोई मामला उनके विद्यालय से संबंधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed