फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former head accused of fraud in MNREGA arrested

Sant Kabir Nagar News: मनरेगा में जालसाजी का आरोपी पूर्व प्रधान गिरफ्तार

Sun, 23 Jun 2024 01:31 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Sun, 23 Jun 2024 01:31 AM IST
विज्ञापन
Former head accused of fraud in MNREGA arrested
- अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी मनरेगा ने दर्ज कराया था केस
विज्ञापन


- नाथनगर ब्लाक के ग्राम पंचायत बरौली का है पूर्व प्रधान
संवाद न्यूज एजेंसी

धनघटा। महुली पुलिस ने शनिवार को छापा मारकर ग्राम पंचायत बरौली के पूर्व प्रधान राम विजय कन्नौजिया को गिरफ्तार करने किया है। प्रधान के खिलाफ जून 2020 में मनरेगा योजना में जालसाजी, घपला, धोखाधड़ी, कूटरचित दस्तावेज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज है। न्यायालय से जारी वारंट के पालन के अनुरूप पुलिस द्वारा कार्रवाई की गई।
ज्ञात हो कि वर्ष 2020 में नाथनगर ब्लाॅक के बरौली गांव के कुछ लोगो द्वारा जिले के उच्चाधिकारियों से शिकायत पत्र देकर आरोप लगाया था कि तत्कालीन प्रधान राम विजय कन्नौजिया द्वारा मनरेगा योजना में जमकर खेल हुआ है। बस्ती स्थित भुअर जेल में बंद सजायाफ्ता शख्स को कूटरचित दस्तावेज तैयार करके फर्जी मनरेगा मजदूर दिखाकर मजदूरी निकाल ली गई। इसके अलावा अन्य तरह के घपले ब्लाॅक कर्मियों की मिली भगत से किया गया है।
विज्ञापन

डीएम के निर्देश पर तीन सदस्यीय टीम द्वारा जांच की गई थी, जिसमें लगाए गए सभी आरोपों की पुष्टि हुई थी। घपला करने की बात सामने आई थी। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर तत्कालीन नाथनगर ब्लाॅक के एपीओ ऋषि सिंह ने वर्ष 2020 के जून माह में थाने में तहरीर देकर सचिव केशव दास, सचिव दिलीप पाण्डेय, रोजगार सेवक पृथ्वी नाथ चतुर्वेदी और तत्कालीन प्रधान राम विजय कन्नौजिया के खिलाफ धोखाधड़ी व जालसानी समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कराया था। इस मामले में न्यायालय से वारंट भी जारी हुआ था। शनिवार को वारंटी पूर्व प्रधान बरौली राम विजय कन्नौजिया पुत्र बदलू को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed