फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Former BDO had cut teak tree, claims assistant accountant

Sant Kabir Nagar News: पूर्व बीडीओ ने कटवाया था सागौन का पेड़, सहायक लेखाकार का दावा

Mon, 08 Jul 2024 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 08 Jul 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Former BDO had cut teak tree, claims assistant accountant
- मेंहदावल ब्लाॅक परिसर से काटे गए सागौन के तीन पेड़ का मामला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मेंहदावल। खंड विकास परिसर से सागौन के पेड़ पूर्व खंड विकास अधिकारी सुरेश कुमार मौर्या ने कटवा दिया था। ठंड का हवाला देकर पेड़ कटवाए गए थे। यह दावा ब्लॉक के लेखाकार विनोद कुमार ने खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश कुमार चौहान को पत्र लिखकर किया है। सवाल खड़ा होता है कि वन विभाग के अधिकार क्षेत्र में आने वाले पेड़ बीडीओ ने किन परिस्थितियों में बिना अधिकार ही कटवा दिए। यह मामला सवालों के घेरे में है।
अमर उजाला ने छह जून के अंक में ब्लाॅक परिसर से सागौन के दो पेड़ कटे कार्यालय को जानकारी नहीं, शीर्षक के साथ प्रमुखता से खबर प्रकाशित किया था। ब्लॉक के लेखाकार विनोद कुमार ने खंड विकास अधिकारी मेंहदावल अमरेश सिंह चौहान को पत्र जारी करते हुए लिखा है कि तत्कालीन बीडीओ सुरेश कुमार मौर्य ने समाचार पत्र में प्रकाशित खबर पढ़कर दूरभाष के जरिए सूचना दी है कि उन्होंने ठंड के समय में ब्लॉक परिसर से तीन पेड़ कटवाए थे।
विज्ञापन

कई माह से सागौन के पेड़ कटने में अनभिज्ञता जता रहे अधिकारी खबर प्रकाशित होने के बाद सक्रिय हो गए हैं। इस मामले में विधिक कार्रवाई की बात भी कहीं जा रही है। बिना अधिकार तत्कालीन बीडीओ के द्वारा कटवाए गए सागौन के पेड़ अब उनकी कार्यशैली को संदिग्ध बना रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


जानकारों का कहना है कि ब्लॉक परिसर बीडीओ होता है लेकिन जो पेड़ परिसर में स्थापित होते हैं उनका मालिकाना हक वन विभाग के पास सुरक्षित होता है। उसके बावजूद बीडीओ ने अपने अधिकार का दुरुपयोग करते हुए हरे पेड़ कटवा डाले। फिलहाल मेंहदावल बीडीओ इस मामले की अपने स्तर से जांच कर रहे हैं। साथ ही वन विभाग भी मामले की जांच कर रहा है। ब्लाॅक के लेखाकार विनोद कुमार ने कहा कि समाचार पत्र में प्रकाशित खबर का हवाला देते हुए पूर्व बीडीओ ने पेड़ कटवाने की जिम्मेदारी ली है।


ब्लॉक परिसर से पेड़ कटवाना सरासर गलत है। इस मामले में कानूनी कार्रवाई के लिए जिम्मेदारों को पत्र लिखा जाएगा। पुलिस व वन विभाग को केस दर्ज करने के लिए तहरीर दी जाएगी।

- अमरेश सिंह चौहान, बीडीओ, मेंहदावल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed