फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   forgery found in inspection

पंचायत भवन अधूरा, इंटरलाकिंग की गुणवत्ता खराब

Fri, 27 May 2022 11:16 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 11:16 PM IST
विज्ञापन
forgery found in inspection
पौली ब्लाक के परसहर मे इंटरलाकिंग सड़क की जांच करते अधिकारी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
पंचायत भवन अधूरा, इंटरलाकिंग की गुणवत्ता खराब
विज्ञापन

- अधिशासी अभियंता मनरेगा ने जताई नाराजगी
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसयाबाजार। अधिशासी अभियंता मनरेगा ने शुक्रवार को पौली ब्लॉक क्षेत्र के तीन ग्राम पंचायतों का दौरा कर वित्तीय वर्ष 2019-20, व 2010-21 में कराए गए विकास कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान पंचायत भवन निर्माण अधूरा पाए जाने व इंटरलाकिंग की गुणवत्ता खराब मिलने पर नाराजगी जताई।

लखनऊ से आए अधिशासी अभियंता मनरेगा विकास चंद आर्य ने विकास खंड पौली के ग्राम पंचायत परसहर, लौकिहा, छपरा मगर्वी में वित्तीय वर्ष 2019-20 और 2020-21 में कराए गए कार्यों में बनाये गए पशुशेड, इंटरलॉकिंग व पंचायत भवन का निरीक्षण किया। इस दौरान लौकिया में पंचायत भवन निर्माण कार्य अधूरा मिला। इंटरलॉकिंग की गुणवत्ता खराब मिली। जिस पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने अभिलेखों को दुरुस्त रखने और कराए गए कार्यों के पास कार्य से संबंधित बोर्ड लगाने के लिए भी निर्देशित किया। इस मौके पर बीडीओ सतीश कुमार सिंह, पूर्व बीडीओ महावीर सिंह, जेई भानु प्रताप सिंह, सचिव अमरीश पटेल, सोनू तिवारी, मोनू तिवारी, अजीत शर्मा, वीरेंद्र कुमार सामंत, ज्ञानचंद वर्मा, रंजन श्रीवास्तव, अनिल सिंह, सत्येंद्र यादव, रमाकांत यादव, अद्या यादव, सर्वेश यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed