फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   foreign guests who came to Bakhira Tal

बखिरा ताल में आ गए विदेशी मेहमान

Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM IST
संतकबीरनगर
संतकबीरनगर Updated Tue, 20 Nov 2018 11:44 PM IST
विज्ञापन
foreign guests who came to Bakhira Tal
बखिरा ताल में आ गए विदेशी मेहमान - फोटो : अमर उजाला
बखिरा (संतकबीरनगर)। पक्षी विहार बखिरा में वैसे तो हर साल प्रवासी पक्षियों की अधिकता रहती है। हजारों की संख्या में साइबेरियन चिड़ियां झील में आती हैं। इस साल नवंबर समाप्त होने को है, लेकिन अब तक कुछ सौ की संख्या में ही प्रवासी पक्षियां ही आ सकी हैं। जानकर बताते हैं कि इस साल ठंडक का प्रभाव कम होने से चिड़ियों की आवक कम है। फिलहाल पक्षी प्रेमियों ने दिसंबर में चिड़ियों के आने की उम्मीद  जताई है। 
विज्ञापन


बखिरा पक्षी विहार 29 वर्ग किमी के क्षेत्रफल में फैला है। वर्ष-1990 में बखिरा झील को पक्षी विहार घोषित कर दिया गया था। झील की देखरेख व पक्षियों की सुरक्षा के लिए वनकर्मियों की तैनाती की गई, लेकिन 28 साल बाद भी झील के विकास के लिए जिम्मेदारों ने पहल नहीं की। अब पक्षी विहार की सुरक्षा दिसंबर में सेवानिवृत्त होने वाले क्षेत्रीय वनाधिकारी के जिम्मे है। झील में लालसर, जलकौआ, सिलेटी अंजन, लाल अंजन, डुगडुगी, लाल गोई, रंगीन जांघिल, सफेद बाज, सुर्खाब, चील, बड़ा गरूण, नीलसर, सारस, टिटिहरी, हुदहुद, धनेश समेत अनेक प्रवासी पक्षियां प्रति वर्ष अक्तूबर में सैकड़ों की संख्या में आती हैं। इससे झील की रौनक बढ़ जाती है। पक्षियों को देखने गोरखपुर, सिद्धार्थनगर, बस्ती, संतकबीरनगर समेत आसपास क्षेत्र से भी लोग पहुंचते हैं। जानकर बताते हैं कि ठंडक पड़ने पर ही प्रवासी चिड़िया झील में आती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed