फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog and cold weather disrupted daily life, causing distress to people.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे और ठंड से जन जीवन अस्त व्यस्त, परेशान रहे लोग

Thu, 18 Dec 2025 11:24 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 18 Dec 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Fog and cold weather disrupted daily life, causing distress to people.
कोहरे के बीच लाइट जलाकर आते-जाते लोग।
संतकबीरनगर। दो दिनों से कोहरे और ठंड का असर दिख रहा है। बृहस्पतिवार को सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण वाहनों के पहिए थम गए। दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए, जिसके चलते ठंड और बढ़ गई है। इससे जन जीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। ट्रेनें भी देरी से चल रही है। इससे यात्रियों को भी परेशानी झेलनी पड़ रही है। हालांकि अब पालिका प्रशासन सक्रिय हुआ है और शहर के विभिन्न स्थानों पर अलाव की व्यवस्था की है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कोहरे और ठंड का सितम रहा। घने कोहरे के कारण हाईवे सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इससे लोगों को काफी परेशानी झेलनी पड़ी। दृश्यता काफी कम रही, कुछ ही दूरी पर साफ दिखाई नहीं पड़ रहा था। ऐसे में वाहनों को रेंगते हुए चलने को मजबूर होना पड़ा। हाईवे पर कुछ जगह कोहरे के चलते छोटे वाहन बड़े वाहनों के पीछे होकर चलने को मजबूर हुए। दूसरी तरफ दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए। बादल और कोहरे के चलते लोग घरों में कैद रहे। जो लोग रोजमर्रा की जरूरतों के लिए घर से बाहर निकले, वह कुछ दूरी चलने के बाद जहां अलाव दिखा वहीं ठहर गए। चाय की दुकानों पर भी लोग खड़े होकर खुद को गर्म रखने का प्रयास किया। अस्पतालों में भी अन्य दिनों की अपेक्षा काफी कम मरीज आए। इनमें सर्दी-जुकाम, बुखार आदि के मरीज शामिल रहे। इन्हें दवा के साथ ही परामर्श दिया गया कि ठंड को देखते हुए अनावश्यक रूप से बाहर न निकलें। ठंड के चलते गरीबों व मजदूरी की भी मुसीबत बढ़ गई है। कई मजदूरों को काम नहीं मिल सका और जिन्हें मिला वह भी ठंड से परेशान नजर आए।
विज्ञापन

वहीं बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। कुमारगंज अयोध्या के मौसम वैज्ञानिक अमरनाथ मिश्र ने कहा कि अभी कुछ दिन और कोहरे और ठंड का असर बना रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


देरी से चली ट्रेनें, परेशान रहे यात्री
घने कोहरे के कारण ट्रेनों की आवाजाही पर असर पड़ा है। कई ट्रेनें देर से चल रही है। गोरखधाम डाउन एक्सप्रेस पांच घंटा देर से खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर पहुंची, जबकि छपरा- मथुरा एक्सप्रेस भी तीन घंटे देर से आई। इसके साथ ही आम्रपाली एक्सप्रेस अप डेढ़ घंटे देर से पहुंची। इसके चलते यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी। खलीलाबाद रेलवे स्टेशन पर अमृतसर जाने के लिए आए शिवलाल व सूर्य प्रकाश आदि ने बताया कि ट्रेन देर से चल रही है, इससे घंटों ठंड के बीच इंतजार करने की मजबूरी है।


शहर के 40 स्थानों पर जलवाए गए अलाव, रैन बसेरा भी हुए सक्रिय
कोहरे और ठंड को देखते हुए पालिका प्रशासन भी सक्रिय हो गया है। इसके साथ ही शहर के 40 स्थानों पर अलाव जलवाने की व्यवस्था की गई है, जहां पर लोग ठहरकर खुद को गर्म रखने का प्रयास करते नजर आए। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि रैन बसेरा को भी सक्रिय करा दिया गया है, ताकि बाहर से आने वाले व निराश्रितों को राहत मिल सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed