फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fog and biting cold have intensified the chill; people are relying on bonfires to keep warm.

Sant Kabir Nagar News: कोहरे और गलन ने बढ़ाई ठंड, अलाव के सहारे लोग

Fri, 26 Dec 2025 11:36 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Dec 2025 11:36 PM IST
विज्ञापन
Fog and biting cold have intensified the chill; people are relying on bonfires to keep warm.
हाथ सेंकते लोग।
संतकबीरनगर। मौसम में लगातार बदलाव हो रहा है। बृहस्पतिवार को जहां कोहरा नहीं था, वहीं शुक्रवार को एक बार फिर घना कोहरा छा गया। स्थिति यह रही कि दृश्यता 20 मीटर तक ही रही। जिसके कारण हाईवे सहित अन्य मार्गों पर वाहनों की रफ्तार थम गई। इसके साथ ही दिनभर सूर्य के दर्शन नहीं हुए और गलन का असर दिखा। जिससे ठंड में और इजाफा हो गया है। लोक कड़ाके की ठंड में अलाव के सहारे रहे।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान 19 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा। जिसके कारण वाहनों की रफ्तार थम गई। दृश्यता कम होने से वाहनों को आगे साफ दिखाई नहीं दे रहा था। ऐसे में वाहन एक दूसरे के पीछे लगकर चले। घना कोहरा होने से सुबह के समय ठंड में इजाफा हो गया है। लोगों को देर तक घरों में रहने को मजबूर होना पड़ा। इसके साथ ही पूरे दिन सूर्य के दर्शन नहीं हुए। हवा भी चलती रही। जिससे परेशानी और बढ़ गई। कक्षा आठ तक के स्कूलों के बंद रहने से बच्चे भी घर में ही रहे। ठंड से मजदूरों और गरीब तबके के लोगाें की मुश्किलें बढ़ गई है। सुबह के समय आजाद चौक पर काम की तलाश में आए दुर्गेश कुमार, अनिल गौतम आदि ने बताया कि घना कोहरा और ठंड के कारण काम नहीं मिला। ऐसे घर लौटना पड़ा।
विज्ञापन



अलाव के सहारे हो गए लोग

ठंड को देखते हुए नगर पालिका प्रशासन ने प्रमुख चौराहों व सार्वजनिक स्थलों पर अलाव की व्यवस्था की है। पालिका प्रशासन का दावा है कि शहर के 40 स्थानों पर अलाव जलवाए जा रहे हैं। शाम होते ही लोग अलाव के पास एकत्र हो जा रहे हैं और खुद को गर्म रखने का प्रयास कर रहे हैं। नगर पालिका परिषद के ईओ अवधेश कुमार ने बताया कि जहां पर अलाव की और जरूरत पड़ेगी वहां भी अलाव जलवाए जाएंगे। इसके साथ ही रैन बसेरों भी सक्रिय हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



मौसम में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। वर्तमान में कोहरे के असर है। यह अगले सप्ताह तक बना रहेगा। ठंड और गलन से अभी राहत मिलने की उम्मीद नहीं है। ऐसे में लोगों को सतर्कता बरतने की जरूरत है।
अमरनाथ मिश्र, मौसम वैज्ञानिक कुमारगंज अयोध्या
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed