फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fluctuations in the weather have led to a rise in infectious diseases.

Sant Kabir Nagar News: माैसम में उतार-चढ़ाव से संक्रामक बीमारियां बढ़ीं

Sat, 22 Aug 2026 11:23 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Fluctuations in the weather have led to a rise in infectious diseases.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

संतकबीरनगर। बदलते मौसम के बीच बारिश, उमस और धूप के उतार-चढ़ाव का असर लोगों की सेहत पर दिखाई देने लगा है। शनिवार को जिला अस्पताल में 1523 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। पर्ची काउंटर पर मरीजों की भीड़ के चलते कुछ समय इंतजार करना पड़ा लेकिन सभी मरीजों की पर्ची काटकर चिकित्सकों ने उपचार उपलब्ध कराया।
बारिश में जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ने के साथ अस्पताल में आंखों के संक्रमण और बच्चों में उल्टी-दस्त के मरीजों की संख्या भी बढ़ी है। चिकित्सकों ने लोगों को दूषित पानी से बचने और स्वास्थ्य संबंधी लक्षण दिखाई देने पर समय से डॉक्टर से परामर्श लेने की सलाह दी है।
विज्ञापन

वरिष्ठ होम्योपैथिक विशेषज्ञ उमेश चंद्र ने बताया कि बारिश के दौरान जगह-जगह पानी जमा होने और जलभराव के कारण जलजनित बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। नालियों और आसपास जमा गंदे पानी में संक्रमण फैलने की संभावना रहती है। उन्होंने लोगों से साफ पानी का सेवन करने और आसपास स्वच्छता बनाए रखने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंखों में लालिमा और खुजली के मरीज बढ़े : वरिष्ठ नेत्र परीक्षण अधिकारी जीडी यादव ने बताया कि बारिश के बाद तेज धूप और उमस के कारण आंखों से संबंधित समस्याएं बढ़ रही हैं। जिला अस्पताल में प्रतिदिन 100 से अधिक मरीज आंखों में लालिमा, खुजली, जलन और चुभन की शिकायत लेकर पहुंच रहे हैं।

उन्होंने लोगों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह देते हुए कहा कि आंखों में लालिमा या संक्रमण होने पर बिना चिकित्सकीय परामर्श के कोई आई ड्रॉप न डालें। संक्रमण की स्थिति की जांच के बाद ही उचित दवा निर्धारित की जानी चाहिए। गलत ड्रॉप का इस्तेमाल समस्या को बढ़ा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed