{"_id":"69fb967b29f7d086df03a909","slug":"flaws-found-during-inspection-of-cow-shelter-instructions-issued-to-suspend-the-village-panchayat-secretary-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1039-150152-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: गौ-आश्रय के निरीक्षण में मिली खामियां, ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: गौ-आश्रय के निरीक्षण में मिली खामियां, ग्राम पंचायत सचिव को निलंबित करने के निर्देश
विज्ञापन
संतकबीरनगर। डीएम आलोक कुमार ने बुधवार को सेमरियांवा विकास खंड के वृहद गो-आश्रय स्थल जिगिना का निरीक्षण किया। इस दौरान 253 गोवंश संरक्षित पाए गए। गोशाला में संरक्षित गोवंशों के सापेक्ष केवल तीन केयर टेकर ही कार्यरत हैं, जबकि गोवंशों की संख्या के सापेक्ष कम से कम पांच से छह केयर टेकर होने चाहिए।
इस दौरान बताया गया कि ग्राम प्रधान द्वारा केयर टेकर नहीं लगाया गया है। गोवंशों की सुरक्षा के लिए बनाई गई लोहे की बैरिकेडिंग टूटी मिली। गोशाला में साफ-सफाई का अभाव रहा। इन कमियों को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने जिगना के सचिव को निलंबित करने एवं स्थानीय एडीओ पंचायत और खंड विकास अधिकारी सेमरियावां को नोटिस देकर चेतावनी दी है। साथ ही ग्राम प्रधान की लापरवाही पाए जाने पर उनके खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए।
डीएम ने सीडीओ को निर्देशित किया कि एक सप्ताह के अंदर गो-आश्रय स्थल का निरीक्षण कर समस्त व्यवस्थाओं को सुदृढ़ करवाना सुनिश्चित करें। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि गोशाला के अंदर ही कूड़ा घर बना दिया गया है, जो औचित्यहीन है। डीएम ने डीपीआरओ को स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
निरीक्षण के दौरान ओएसडी राकेश कुमार सहित संबंधित अधिकारी, कर्मचारी मौजूद रहे।