फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five schools organising the best summer camps will be honoured

Sant Kabir Nagar News: सर्वश्रेष्ठ समर कैंप करने वाले पांच स्कूल होंगे सम्मानित

Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Tue, 20 May 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
Five schools organising the best summer camps will be honoured
मेंहदावल। परिषदीय विद्यालयों में सोमवार को पढ़ाई के बाद मंगलवार से गर्मी की छुट्टी होने के बाद उच्च प्राथमिक व कंपोजिट विद्यालयों में 21 मई से 10 जून तक विद्यालयों में समर कैंप का आयोजन होगा। सर्वश्रेष्ठ समर कैंप आयोजित करने वाले पांच स्कूलों को सम्मानित भी किया जाएगा। यह बातें सोमवार को समर कैंप की तैयारी के लिए बीआरसी सभागार में शिक्षामित्र, अनुदेशकों व कंपोजिट और उच्च प्राथमिक विद्यालयों प्रधानाध्यापक के आयोजित बैठक में बीईओ ज्ञानचंद्र मिश्र ने कही। उन्होंने कहाकि समर कैंप का समय सुबह 7 से 10 बजे तक होगा। समर कैंप में बच्चों की उपस्थिति के लिए अभिभावकों की सहमति ली जाए। समर कैंप के गतिविधियों का क्रियान्वयन करने में एनजीओ, एनसीसी व वॉलंटियर से सहयोग लिया जाए।जनप्रतिनिधियों से समर कैंप का शुभारंभ कराएं ताकि बच्चे व अभिभावक प्रेरित हों। समर कैंप में योग अभ्यास, इनडोर खेल, आनंददायक शिक्षण गतिविधियां, क्राफ्ट व रचनात्मक कार्य आदि का आयोजन करें। नगर क्षेत्र के समर कैंप में विकास प्राधिकरण, सीएसआर व वॉलंटियर्स के सहयोग से संगीत वाद्ययंत्र, कोडिंग, तकनीकी नवाचार जैसी विशेष गतिविधि आयोजित करें। जिससे बच्चों को नई तकनीकों से जोड़ने का अवसर मिले। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed