{"_id":"5d45cc6c8ebc3e6ca1650ba1","slug":"five-departmeant-not-get-plant-khalilabad-news-gkp3164254122","type":"story","status":"publish","title_hn":"पांच विभागों ने अब तक नहीं लिए पौधे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पांच विभागों ने अब तक नहीं लिए पौधे
विज्ञापन
वन विभाग ने भेजी रिपोर्ट, डीएम ने जताई नाराजगी
पौधों के उठान की हर दिन हो रही है ऑनलाइन रिपोर्टिंग
अमर उजाला ब्यूरो
संतकबीरनगर। पौधरोपण के लिए शासन द्वारा विभागवार लक्ष्य आवंटित किया गया है। जिले में अभी पांच विभाग ऐसे भी हैं जिन्होंने अब तक एक भी पौधे नहीं लिए हैं। प्रतिदिन इसकी रिपोर्टिंग वन विभाग डीएम को कर रहा है। डीएम ने इस पर नाराजगी जताते हुए संबंधित विभाग को पत्र लिखकर निर्देश दिया है।
नौ अगस्त को व्यापक तौर पर जिले में पौधरोपण होना है। इसके लिए प्रतिदिन शासन स्तर से मानीटरिंग हो रही है। जिलास्तर पर डीएम और सीडीओ द्वारा विभागवार समीक्षा की जा रही है। वन विभाग द्वारा प्रतिदिन इसकी रिपोर्ट डीएम को दी जा रही है। वहीं रिपोर्ट डीएम द्वारा शासन तक पहुंचाई जा रही है। इसके बाद भी पांच विभागों में एक भी पौधे का ऑनलाइन उठान नहीं किया गया हैं। इसकी रिपोर्ट वन विभाग द्वारा डीएम के समक्ष प्रस्तुत की गई है। रिपोर्ट के अनुसार सिंचाई, कृषि, सहकारिता, बेसिक शिक्षा, और श्रम विभाग द्वारा अभी तक एक भी पौधे का उठान नहीं किया है। ऐसे में नौ अगस्त को व्यापक रूप में होने वाले पौधरोपण पर वन विभाग ने चिंता जाहिर की है। डीएम रवीश गुप्त ने कहा कि जिन पांच विभागों ने अभी तक पौधे नहीं लिए हैं उन्हें निर्देश दे दिया गया है। पौधरोपण नौ अगस्त को व्यापक रूप में होना है, इस मामले में लापरवाही करने वाले विभाग पर कार्रवाई निश्चित तौर पर होगी।