फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five crores spent on salary, yet there is dirt in the villages

सफाईकर्मियों के वेतन पर पांच करोड़ खर्च, फिर भी गांवों में गंदगी

Thu, 20 Oct 2022 12:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 20 Oct 2022 12:01 AM IST
विज्ञापन
Five crores spent on salary, yet there is dirt in the villages
पौली ब्लॉक के कोहलवा गांव में सड़क पर पसरी गंदगी।संवाद - फोटो : KHALILABAD
वेतन पर पांच करोड़ खर्च, फिर भी गांवों में गंदगी
विज्ञापन

1710 सफाई कर्मियों की तैनाती, 50 से अधिक विभागों में किए गए हैं संबद्ध
जिले में 754 ग्राम पंचायतें और 1637 राजस्व गांव
संतकबीरनगर। गांवों को साफ-सुधरा रखने की मंशा पर पानी फिर रहा है। क्योंकि गांवों में तैनात सफाई कर्मी नियमित सफाई कार्य नहीं करते। विभाग को रोस्टर के जरिए गांवों में सफाई कार्य करानी पड़ती है। जबकि प्रत्येक माह उनके वेतन पर पांच करोड़ रुपये खर्च हो रहे हैं।
जिले में 754 ग्राम पंचायतें और 1637 राजस्व गांव हैं। शासन ने गांवों को साफ-सुधरा रखने के लिए जिले में 1710 सफाईकर्मियों की नियुक्ति की है। इसमें से 50 से अधिक सफाई कर्मियो को विकास भवन, कलेक्ट्रेट समेत विभिन्न सरकारी कार्यालयों में संबद्ध कर दिया गया है। आए दिन ब्लॉक से लेकर डीपीआरओ कार्यालय तक सफाई कार्य नहीं करने की शिकायतें पहुंचती रहती हैं। दूसरी तरफ विभाग को रोस्टर के जरिए गांवों की सफाई कराने की जहमत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

पौली ब्लॉक क्षेत्र के कोहलवा में सफाई व्यवस्था दयनीय है। यहां नालियां बजबजा रही हैं। दुर्गंध से लोगों का जीना मुहाल है। यहां के प्रधान चंद्रशेखर बताते हैं कि उसके गांव में तैनात सफाई कर्मी कभी नहीं आते हैं। इसकी शिकायत एडीओ पंचायत के माध्यम से डीपीआरओ से की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसा ही हाल ग्राम पंचायत मड़पौना का है। यहां के प्रधान के प्रतिनिधि कुलदीप ने बताया कि उनके गांव में कभी-कभी रोस्टर के जरिए सफाईकर्मियों को लगाकर सफाई कराई जाती है। यहां सफाई कर्मी की तैनात नहीं है। जबकि इस ग्राम पंचायत में चार पुरवे हैं। ग्रामीण रंजीत, पलटन चंद्र देव, छट्ठू, भारत राम, अशीष, शैलेंद्र, जितेंद्र, नागेंद्र, मोहम्मद, वकील, मोहम्मद अजीज, मोहम्मद आजम अली रजा ने गांव में सफाई कराने की मांग की है।
पौली के प्रधान अताउलहक ने बताया कि बड़ी ग्राम पंचायत होने की वजह से दो सफाई कर्मी गांव में तैनात हैं। उसके बाद भी नालियों की सफाई समय-समय पर नहीं हो पाती है। एडीओ पंचायत रोस्टर के माध्यम से गांव की सफाई कराते हैं। एडीओ पंचायत राधेश्याम चौधरी ने बताया कि सफाई कर्मियों को निर्देश दिए गए हैं कि गांवों की सफाई नियमित करें। जिन ग्राम पंचायतों में सफाई कर्मी नहीं तैनात हैं, वहां रोस्टर के जरिए सफाई कार्य कराए जाते हैं।

...
कोट
जिले के प्रत्येक गांवों में सफाई कर्मी की तैनाती है। सफाईकर्मियों को निर्देश है कि वे तैनाती वाले गांवों में नियमित सफाई करें। एडीओ पंचायत को निगरानी की जिम्मेदारी दी गई है। खुद भी गांवों का भ्रमण कर सफाई का जायजा लेते रहते हैं। यदि कहीं सफाई नहीं कराने की शिकायत मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाती है। शासन के निर्देश पर 15 से 22 अक्तूबर तक रोस्टर के माध्यम से सफाई कार्य कराया जा रहा है।
-राजेंद्र प्रसाद, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed