फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five crores approved for the development of the district

राष्ट्रीय लोक अदालत में कराए वादों का निस्तारण: जिला जज

Thu, 22 Feb 2024 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 22 Feb 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Five crores approved for the development of the district
लोक आदलत के आयोजन को लेकर दीवान न्यायालय परिसर में बैठक करते जिला जज।
संतकबीरनगर। जनपद न्यायाधीश अनिल कुमार वर्मा की अध्यक्षता में बुधवार को नौ मार्च को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत की तैयारियों के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक वादों के निस्तारण कराने के निर्देश दिए गए।
विज्ञापन

बैठक में जिला जज ने प्रशासनिक अधिकारियों का आह्वान किया कि वह अपने-अपने विभाग एवं कार्यालय में अभी से मामलों को चिह्नित करना शुरू कर दें। नौ मार्च को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन कर ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण करवाने का प्रयास करें। कलक्ट्रेट से अपर एसडीएम रमेश चंद्र व एसडीएम सदर शैलेश दूबे ने बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत से संबंधित समस्त तैयारियां पूर्ण हो चुकी हैं। ज्यादा से ज्यादा वादों एवं मामलों का निस्तारण हो, इसके लिए प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन

सीओ यातायात दीपांशी राठौर ने बताया कि न्यायालय से प्राप्त हो रहे हैं नोटिसों को पक्षकारों को तामिला करवाया जा रहा है। इसके साथ समस्त थानों के पैरोकारों को ज्यादा से ज्यादा नोटिस तामिला करवाने के लिए निर्देशित किया गया है। जिला जज अनिल कुमार वर्मा ने कहा कि आगामी नौ मार्च को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत को सफल बनाने के लिए अधिकारियों का सहयोग अपेक्षित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बैठक में अपर जिला जज पॉक्सो प्रथम एवं नोडल अधिकारी दिनेश प्रताप सिंह, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव एवं अपर जिला जज महेंद्र कुमार सिंह, एआरटीओ प्रियंवदा सिंह, तहसीलदार धनघटा योगेंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed