फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Five accused challaned for disturbing peace

Sant Kabir Nagar News: शांतिभंग में पांच आरोपियों का चालान

Wed, 10 Sep 2025 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 10 Sep 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Five accused challaned for disturbing peace
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने अलग-अलग मामले मेंपांच आरोपी को पकड़कर उनके खिलाफ कार्रवाई करते हुए शांतिभंग की आशंका में चालान किया।थाना धनघटा पुलिस ने 4 और थाना मेंहदावल पुलिस ने एक आरोपी को पकड़कर समस्त विधिक कार्रवाई पूरी करके संबंधित मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रस्तुत किया। जहां से सभी आरोपी को जमानत पर छोड़ दिया गया। संवाद
विज्ञापन

-------------
87 वाहन चालकों से शमन शुल्क वसूला
संतकबीरनगर। पुलिस टीम ने ट्रैफिक नियम तोड़ने वाले 87 वाहन चालकों पर नियमानुसार कार्रवाई की है। चेकिंग के दौरान समस्त एसओ एवं प्रभारी यातायात संयुक्त पुलिस टीम ने यातायात नियम का उल्लंघन करने के मामले में मोटर वाहन अधिनियम के तहत कड़ी कार्रवाई करते हुए 87 वाहन चालकों से 1,00,500 रुपये शमन शुल्क वसूल किया। संवाद
विज्ञापन

-------------------
एसपी के आदेश पर दर्ज हुआ केस
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद पुलिस ने एसपी के आदेश पर केस दर्ज किया है। कोतवाल पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि बखिरा थाना क्षेत्र के मैनहवा गांव निवासी माधुरी ने बताया कि वह अपने मौसा के घर सरैया में रहकर पढ़ाई करती है। विपक्षी युवराज, मनीष, पिंटू, संध्या, हेमंती, मंजू व प्रीती एकराय होकर योजनाबद्ध तरीके से 6 सितंबर को सुबह 8:30 बजे उसके मौसा के घर में घुस आए और पुराने विवाद की रंजिश में गाली देने लगे। आवाज सुनकर वह छत पर भागना चाही तो विपक्षी उसे खींचकर काफी मारेपीटे और जानमाल की धमकी दी। पूरा घटना सीसीटीवी में कैद है। कोतवाल ने बताया कि मामले में केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
मारपीट के आरोप में चार लोगों पर केस दर्ज
संतकबीरनगर। धर्मसिंहवा थाना क्षेत्र के इटौवा गांव में दो पक्षों के बीच मारपीट के मामले में पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। एसओ धर्मसिंहवा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि इटौवा गांव निवासी आशा ने अपने शिकायत में बताया कि 2 सितंबर को रात 8 बजे गांव निवासी जगदीश, बलजीत, संगीता, रीमा पूरे परिवार के साथ आकर गाली देते हुए उनको और उनकी जेठानी को लाठी-डंडा व धारदार हथियार से मारापीटा और जानमाल की धमकी दी। जेठ के सिर में भी काफी चोट आया। एसओ ने बताया कि मामले में उक्त आरोपी के खिलाफ केस दर्जकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed