फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fitness and permits of school vehicles will be checked from today

Sant Kabir Nagar News: आज से जांचे जाएंगे स्कूलों के वाहनों के फिटनेस और परमिट

Mon, 30 Jun 2025 11:29 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Mon, 30 Jun 2025 11:29 PM IST
विज्ञापन
Fitness and permits of school vehicles will be checked from today
संतकबीरनगर। स्कूली वाहनों के फिटनेस और परमिट की जांच के लिए एआरटीओ कार्यालय की तरफ से मंगलवार से विशेष जांच अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान 15 जुलाई तक चलेगा। जिन वाहनों के कागजात सही नही मिलेंगे उनको सीज करने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

जिले में स्कूल 1 जुलाई से खुल रहे हैं। स्कूली वाहनों के फिटनेस व परमिट की चेकिंग के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। स्कूली वाहनों के कागजात को सही कराने के लिए 30 जून तक का समय दिया गया था। कुछ स्कूलों ने फिटनेस और परमिट की प्रक्रिया पूरी कर ली थी, लेकिन तमाम स्कूल ऐसे हैं जिन्होंने अपने कागजात सही नहीं कराए। इन वाहनों की धर-पकड़ के लिए 1 से 15 जुलाई तक विशेष चेकिंग अभियान चलाया जाएगा।
विज्ञापन

स्कूली छात्रों के भविष्य को देखते हुए शासन के निर्देश के बाद संभागीय परिवहन विभाग स्कूल वाहन के कागजात को सही कराने के लिए कड़ा रूख अपनाना शुरू कर दिया है। जिससे छात्र अपने घर से स्कूल और स्कूल से घर पहुंच सके। एआरटीओ की तरफ से स्कूल वाहनों के फिटनेस, परमिट, समेत अन्य कागजात को सही कराने के लिए स्कूल संचालकों को जून माह में ही समय दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

तय समय में कार्यालय ने आने पर सभी को रिमाइंडर भेजकर 30 जून तक हर हाल में कागजात सकी कराने के लिए कहा गया था। जिसके बाद भी संचालकों ने रूचि नहीं लिया। अब विभाग ऐसे वाहनों की धर-पकड़ के लिए कड़ा रूख अपनाने का काम किया है। विभागीय जानकारों की मानें तो इसके लिए 1 से 15 जुलाई तक विशेष जांच अभियान चलाकर स्कूल वाहनों पर कार्रवाई की जाएगी। जिससे छात्रों का जीवन दांव पर न लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed