फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   First aid boxes will be kept in schools

Sant Kabir Nagar News: स्कूलों में रखे जाएंगे फर्स्ट एड बाॅक्स

Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Thu, 17 Apr 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
First aid boxes will be kept in schools
सेमरियावां। सरकारी स्कूलों में बच्चों के प्राथमिक उपचार के लिए अनिवार्य रूप से फर्स्ट एड बाॅक्स रखे जाएंगे। जिसमें चोट लगने पर मरहम-पट्टी, बुखार, जुकाम और पेट दर्द इत्यादि की दवाएं रखी जाएंगी। स्कूली शिक्षा महानिदेशालय की ओर से सभी जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों (बीएसए) को निर्देश दिए गए हैं कि वह चिकित्सा किट की विद्यालयों में व्यवस्था कराएं।
विज्ञापन

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य महानिदेशक की ओर से बीते दिनों परिषदीय प्राथमिक व उच्च प्राथमिक स्कूलों और माध्यमिक स्कूलों में चिकित्सा किट अनिवार्य रूप से रखे जाने का सुझाव दिया गया था। विद्यालयों में फर्स्ट एड बाॅक्स में कौन-कौन सी दवाएं रखी जाएं इसकी सूची भी दी गई है।
विज्ञापन

महानिदेशक, स्कूल शिक्षा कंचन वर्मा की ओर से सभी बीएसए को भेजे गए निर्देश में कहा गया है कि कंपोजिट स्कूल ग्रांट की धनराशि से विद्यालयों में प्राथमिक चिकित्सा किट (फर्स्ट एड बाॅक्स) तथा आवश्यक दवाएं खरीद कर उसे सुरक्षित रख ली जाएं। अचानक जरूरत पड़ने पर यह उपयोग हो सकती है। प्रदेश के चिकित्सालय एवं स्वास्थ्य महानिदेशक ने निर्देश दिए हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed