फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   fire in gumties

Sant Kabir Nagar News: मनबढ़ों का तांडव, कई ठेलाें, गुमटियों को जलाया

Fri, 19 Jan 2024 01:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Fri, 19 Jan 2024 01:02 AM IST
विज्ञापन
fire in gumties
कोतवाली क्षेत्र के रौरापार चौराहे पर जलाई गई ठेले की दुकान।संवाद
कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रौरापार चौराहे की घटना
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों से सात लोगों को हिरासत में लिया
उच्चाधिकारी ने निरीक्षण कर तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स मौके पर किया तैनात
फोटो है
संवाद न्यूज एजेंसी
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद थाना क्षेत्र के रौरापार चौराहे स्थित देशी शराब की दुकान के पास शौच के विवाद में बुधवार की देर रात मनबढ़ों ने जमकर तांडव मचाया। कई ठेलाें और गुमटियों की दुकान में तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों के सात लोगों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल शुरू कर दी।
मामला संज्ञान में आने के बाद एएसपी शशिशेखर सिंह ने मौके पर पहुंचकर तनाव को देखते हुए बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स को मौके पर तैनात कर निगरानी बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

रौरापार चौराहे पर एक मेडिकल स्टोर संचालक देर शाम को देशी शराब की दुकान पर शराब पीकर अपने दो साथियों के साथ अंडा खाने ठेले की दुकान पर पहुंचा। दुकान के सामने की वह शराब को नशे में शौच करने लगा। दुकानदार के विरोध करने पर पहले कहासुनी और बाद में मारपीट हो गई। इसमें एक पक्ष को काफी चोटें आईं। मौके पर मौजूद लोगों ने दोनों पक्षों को हटाकर विवाद को शांत कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस घटना के बाद घायल जब अपने गांव पहुंचा तो उसने गांव के लोगों को बताया। इससे उग्र लोग रात में ही वापस चौराहे पर पहुंचे। इसके बाद वहां पर मौजूद आधा दर्जन ठेलों और गुमटियों को अपना निशाना बनाया। जमकर तोड़फोड़ करने के साथ ही आग के हवाले कर दिया।
सुबह घटना की जानकारी होने के बाद कोतवाल ब्रजेंद्र प्रसाद पटेल मौके पर पहुंचकर घटना का जायजा लेने के साथ ही उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराया। सूचना के बाद सीओ बृजेश कुमार सिंह और एएसपी शशिशेखर सिंह मौके पर पहुंच गए।

पुलिस ने एक पक्ष से दो और दूसरे पक्ष से पांच लोगों को अपने हिरासत में लेकर कोतवाली पहुंचाकर कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी।
कोट
रौरापार चौराहे पर रामकेश और मोहम्मद आलम के बीच शौच को लेकर विवाद का मामला प्रकाश में आया है। मौके पर जांच के बाद तनाव को देखते हुए पुलिस फोर्स को तैनात कर दिया गया है। एक पक्ष से पांच और दूसरे पक्ष से दो लोगों को हिरासत में लिया गया है। तहरीर लेकर सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत करके घटना में संलिप्त लोगों पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
-शशिशेखर सिंह, एएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed