{"_id":"64d2830007091089c5092614","slug":"fire-broke-out-in-the-tent-house-due-to-unknown-reasons-goods-burnt-khalilabad-news-c-209-1-sgkp1038-1331-2023-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग, सामान जला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग, सामान जला
विज्ञापन
पौली के शंकरपुर में आग से जल रहा टेंट हाउस दुकान।संवाद
मकान क्षतिग्रस्त होने से मालिक भी परेशान, धनघटा क्षेत्र के शंकरपुर गांव में हुई घटना
संवाद न्यूज एजेंसी
रोसया बाजार। धनघटा क्षेत्र के शंकरपुर में मंगलवार को अज्ञात कारणों से टेंट हाउस में लगी आग से लाखाें का सामान और मकान जल गया। सूचना पर फायर ब्रिगेड ने पहुंचकर ग्रामीणों के सहयोग से आग पर काबू पाया। घटना से आसपास रहने वाले लोगों में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।
रोसया गांव निवासी रमजान अली पडोस के गांव शंकरपुर में सर्वजीत सिंह के मकान को किराए पर लेकर टेंट हाउस चलाते है। मंगलवार सुबह टेंट हाउस में अज्ञात कारणों से आग लग गई। सुबह पांच बजे मकान से धुंआ निकलता देखकर ग्रामीण सकते में आ गए। मौके पर लोग जुट गए और पंपिंग सेट से आग बुझाने की कोशिश शुरु किए, तब तक आग विकराल हो चुकी थी। सूचना के डेढ़ घंटे बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और करीब एक घंटे के अथक प्रयास के बाद आग पर काबू पाया। टेंट हाउस मालिक रमजान अली ने बताया कि आग की घटना में तीन जनरेटर , 300 कुर्सी, 32 मेज, सोफा 32,300 चारपाई, 600 गद्दा, रजाई, लाइट का सामान और सहयोगी साथी खुर्शीद का बर्तन आदि जल गया। घटना में करीब 15 लाख का सामान जल कर क्षतिग्रस्त हुआ है। मकान मालिक सर्वजीत सिंह ने बताया कि सड़क पर मकान बनवाए थे कि किराए पर देकर कुछ आमदनी होगी, लेकिन आग की घटना में मकान क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पर चौकी प्रभारी पौली वीरेंद्र मिश्रा अपने सहयोगी सिपाहियों के साथ मौके पर मौजूद थे।