फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Sant Kabir Nagar News ›   Fire broke out due to gas cylinder explosion, five burnt, house damaged

Sant Kabir Nagar News: गैस सिलिंडर फटने से लगी आग, पांच झुलसे, मकान क्षतिग्रस्त

Wed, 15 Nov 2023 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर
संवाद न्यूज एजेंसी, संत कबीर नगर Updated Wed, 15 Nov 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out due to gas cylinder explosion, five burnt, house damaged
गैस सिलिंडर फटने से झुलसे सिरसी गांव  के लोगों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
धनघटा। क्षेत्र के सिरसी गांव में मंगलवार की भोर में कमरे में रखा गैस सिलिंडर अचानक फट गया। इससे लगी आग से एक ही परिवार के पांच लोग झुलस गए। आसपास के लोगों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। झुलसे लोगों को सीएचसी मलौली पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। तीन लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। सभी का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन


सिरसी गांव निवासी राम भजन के घर सोमवार की रात भोजन नहीं पका था। दो कमरे में सिलिंडर रखे थे। मंगलवार को भोर में करीब चार बजे कमरे में रखा गैस सिलिंडर ब्लास्ट कर गया। परिवार के लोग अपने चारपाई से उठकर भागे जरूर, लेकिन घर में फैली आग की चपेट में आ गए। 35 वर्षीय राम भजन, 15 वर्षीय अमित, 13 वर्षीय नंदिनी, 65 वर्षीय कृष्णमती और 11 वर्षीय अंकित गंभीर रूप से झुलस गए।
विज्ञापन

धमाके की आवाज सुनकर गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सिलिंडर ब्लास्ट होने से घर की बीम टूट कर गिर गई और दीवार फट गई। गांव के लोगों ने झुलसे रामभजन समेत अन्य को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मलौली पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टर ने सभी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक गणेश चौहान जिला अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने घायलों का हालचाल लिया। रामभजन, अमित और नदंनी बुरी तरह से झुलसे हुए हैं। पांचों लोगाें को वार्ड में भर्ती करा दिया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रामभजन ने बताया कि सिलिंडर कैसे ब्लॉस्ट हुआ यह नहीं पता चल पाया है। अचानक तेज आवाज हुई तो वे लोग घर से बाहर भागे, लेकिन सिलिंडर से निकली आग से वे लोग झुलस गए। सीएमएस डॉ. भवनाथ पांडेय ने सिलिंडर फटने से तीन बुरी तरह से झुलसे हैं। सभी का इलाज अस्पताल में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed