{"_id":"6a5a6cef0c410d9328049586","slug":"fir-registered-in-connection-with-the-death-of-an-elderly-person-in-an-accident-khalilabad-news-c-209-1-skn1001-153982-2026-07-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sant Kabir Nagar News: हादसे में बुजुर्ग की मौत मामले मे प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sant Kabir Nagar News: हादसे में बुजुर्ग की मौत मामले मे प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
संतकबीरनगर। कोतवाली खलीलाबाद क्षेत्र के बनियाबारी में बुलेट की टक्कर से घायल एक बुजुर्ग की इलाज के दौरान मौत हो गई। उसके बेटे ने कोतवाली में तहरीर देकर बाइक चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई है।
महुली थाना क्षेत्र के खिरिया गांव निवासी ब्रह्मदेव पाठक के अनुसार उनके पिता कैलाशनाथ पाठक 15 जुलाई की शाम बनियाबारी में रिश्तेदार रामबचन दूबे के घर आए थे। शाम करीब सात से साढ़े सात बजे सड़क किनारे जाते समय बुलेट बाइक के चालक ने उन्हें टक्कर मार दी।
हादसे में गंभीर रूप से घायल कैलाशनाथ को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया। इलाज के दौरान उसी रात उनकी मौत हो गई। पोस्टमार्टम और अंतिम संस्कार के बाद बेटे ने 17 जुलाई को कोतवाली में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
कोतवाल जयप्रकाश दूबे ने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी बुलेट चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।